{"_id":"576ed0cd4f1c1b625fb48480","slug":"murder-rohtak-man-haryana-man-killed-brutally","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का गला रेत तीन फीट गहरे गड्ढे में दबाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का गला रेत तीन फीट गहरे गड्ढे में दबाया
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 26 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
नई अनाज मंडी के पास दिया वारदात को अंजाम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई अनाज मंडी के पास शुक्रवार रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को जमीन में तीन फीट का गड्ढा खोदकर दबा दिया। हालांकि शनिवार सुबह कुत्तों ने मिट्टी हटाकर शव को नोंचना शुरू किया तो आसपास के लोगों ने देख लिया। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच क र शव को मिट्टी से बाहर निकाला। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। इसके बाद पुलिस ने शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए डेडहाउस भिजवा दिया।
दरअसल, नई अनाज मंडी के सामने पहाड़ियां हैं। यहां से शनिवार सुबह राहगीर गुजर रहे थे। इसी दौरान लोगों ने एक जगह पर कुत्तों के झुंड को देखा। लोग जब निकट गए तो कुत्ते एक युवक के शव को मिट्टी के बाहर खींच रहे थे। सूचना के बाद शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गड्ढे से बाहर निकाला। एएसआई हरपाल ने बताया कि मृतक के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है। हालांकि हाथ पर एक टैटू बना है, मगर इस पर भी नाम नहीं लिखा है। शव को शिनाख्त के लिए डेड हाउस में रखवा दिया गया है।
कुछ दूरी पर मिलीं शराब की बोतलें और चिकन
आरोपियों ने युवक के गले पर किसी धारदार हथियार से वार किया है। उसके गले पर कटे का निशान है। सिर पर किसी सरिये या राड नुमा चीज से वार किया गया है। सिर पर चोट के दो निशान मिले हैं। पुलिस को वारदात स्थल के पास ही शराब की बोतलें और चिकन मिला है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए मौके पर डॉग स्क्वायड भी बुलाई।
विज्ञापन
दो घंटे तक पहचान के लिए आते रहे कॉलानीवासी
पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकालकर खुले मैदान में रख दिया। इसके बाद पास की श्रीरामनगर कॉलोनी वासियों को सूचना दी गई। करीब दो घंटे तक कॉलोनीवासी शव की शिनाख्त के लिए आते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। अब पुलिस क्षेत्र में लापता हुए युवकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही, मृतक के बारे में अन्य थानों में भी सूचना भेज दी गई है। पुलिस की मानें तो युवक किसी दूसरे प्रदेश का वासी था।
दायें हाथ पर टैटू, लिखा पीएस
जांच अधिकारी हरपाल सिंह का कहना है कि फिलहाल अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक के हाथ दायें हाथ पर नरसिम्हा का टैटू और अंग्रेजी में पीएस लिखा है। जल्द ही केस का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल
शहर में कानून-व्यवस्था विफल हो चुकी है। कहीं बदमाश सरेआम फायरिंग कर व्यापारियों से रंगदारी मांग रहे हैं तो कहीं दिनदहाड़े हत्या जैसी जघन्य वारदात हो रही हैं।