{"_id":"ae2291ba6a954c6e829f6388ae54d2fe","slug":"murder-of-person-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से हत्या, पड़ोसियों ने आरोपियों को कमरे में बंद कर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से हत्या, पड़ोसियों ने आरोपियों को कमरे में बंद कर दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 17 Oct 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली पैसे के लेनदेन को लेकर न्यू विजय नगर स्थित मकान में एक युवक की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई।
हालांकि मरने से पहले युवक ने संघर्ष किया और वह किसी तरह मकान से बाहर भी आ गया।
युवक को लहूलुहान देख पड़ोसियों को वारदात की भनक लग गई। पड़ोसियों ने मकान में मौजूद संदिग्ध युवकों को बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया।
युवक को गंभीर हालत में पीजीआई के लिए ले जाया गया, लेकिन खून ज्यादा बहने से उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवकों को हिरासत में तो लिया है, लेकिन अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है युवक कमेटी में डाले पैसे लेने गया था। आरोपी यूपी के फतेहपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक कमला नगर निवासी 28 वर्षीय राजेंद्र वर्मा की सर्कुलर रोड पर वर्मा म्यूजिक सिस्टम के नाम से दुकान है। वह शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे साइकिल से न्यू विजय नगर में रहने वाले कुछ युवकों से बकाया लेने आया था। यहां करीब पंद्रह मिनट रुकने के बाद राजेंद्र और मकान में मौजूद अन्य युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी को लेकर एक युवक ने धारदार हथियार से राजेंद्र की गर्दन पर वार कर दिया। घायल राजेंद्र जैसे-तैसे मकान से बाहर निकला। घायल को देख पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। कुछ ही दूरी पर जाकर राजेंद्र बेसुध होकर सड़क पर गिर गया। फिर पड़ोसियों ने एकजुटता दिखाकर वारदात वाले मकान में मौजूद युवकों को मकान के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। पुलिस को सूचना देने के बाद राजेंद्र को पीजीआई लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। अभी पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
खून से लथपथ राजेंद्र बोला, मेरे रु पये भी छीन लिये
गर्दन पर वार होने कारण राजेंद्र का तेजी से खून बहने लगा। आरोपियों से बचने के लिए वह अपनी साइकिल लेकर मकान से बाहर दौड़ा। यहां एक महिला को खड़ी देखकर घायल बोला कि हमलावरों ने मेरे रुपये भी छीन लिये। पीड़ित की हालत देख महिला घबरा गई और उसके मुंह से चीख निकल गई। इसी बीच राजेंद्र ने साइकिल पर बैठकर चलने का प्रयास किया, लेकिन कुछ कदम पर ही वह गिर गया। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
पड़ोसी बोले, राजेंद्र को मकान के अंदर खींच रहे थे हमलावार
पड़ोसी महिला ने बताया जैसे ही राजेंद्र मकान से बाहर निकला तो तीन युवक उसे मकान के अंदर खींच रहे थे। हमलावर चाहते थे कि बाहर किसी को वारदात को पता न चले। हालांकि पड़ोसियों ने किसी को भागने नहीं दिया। पड़ोसियों ने बताया कि हिरासत में लिये गए युवकों में से एक कह रहा था कि मैंने राजेंद्र पर हमला किया है।
4 साल से किराये के मकान में रहते हैं तीनों युवक
हिरासत में लिए गए तीनों युवक 4 साल से उक्त मकान में किराये पर रहते थे। मकान मालिक काठ मंडी इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे भी बुलाया है। पड़ोसियों ने बताया कि करीब चार साल से युवक इसी किराये के मकान में रह रहे हैं। सभी ट्रैक शूट बनाने वाली फैक्टरी में काम करते हैं।
राजेंद्र को पीजीआई छोड़ने वाला ठेकेदार लापता
पड़ोसियों के अनुसार राजेंद्र को पीजीआई ले जाने वाला व्यक्ति मकान में रहने वाले मजदूरों का ठेकेदार है। वह खुले टैंपों में राजेंद्र को पीजीआई लाया। जब से राजेंद्र को पीजीआई स्टाफ अंदर ले गया तभी से ठेकेदार के बारे में कोई सूचना नहीं है।
पत्नी ने सजाई माता की चौकी, कहा था देरी से आऊंगा
मृतक राजेंद्र की पत्नी मोहिनी नवरात्र पर व्रत रखे हुए है। उसने घर में माता की चौकी सजाई थी। मोहिनी ने बताया कि मेरे पति सुबह जब साइकिल लेकर घर से निकले तो उन्होंने कहा था कि आने में समय लगेगा। वे प्रतिदिन सुबह रुपये लेने जाया करते थे। राजेंद्र की मौत के साथ परिवार में कमाने वाला इकलौता साया उठ गया है। राजेंद्र की मां, पत्नी और एक तीन साल की बेटी खुशबू अब बेसहारा हो गए।
मां के साथ बिलखती रही नन्हीं खुशबू
जब परिवार के पास पीजीआई से राजेंद्र की तबियत खराब होने का फोन गया तो सभी दौड़ते हुए पीजीआई पहुंचे। यहां वारदात की सच्चाई पता चलते ही राजेंद्र की मां सावित्री देवी और पत्नी मोहिनी बिलखने लगे। मोहिनी के पास बैठी मृतक की 3 साल की मासूम बेटी खुशबू भी अपनी मां की आंखों में आंसु देख रोने लगी। मां अस्पताल के अंदर तो पत्नी बाहर बेंच पर विलाप करती रही।
वर्जन
लेनदेन के विवाद हो लेकर राजेंद्र की हत्या की गई है। वारदात वाले मकान में रहने वाले पांच छह संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। यह मकान राकेश कुमार नाम के व्यक्ति का है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। अभी तक आरोपियों के बारे में पुष्टि नहीं हो सकी है। जांच पड़ताल के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
- गजेंद्र सिंह, थाना इंचार्ज, शिवाजी कॉलोनी, रोहतक।