{"_id":"646d7b3282d94900530f1407","slug":"murder-of-daughter-for-family-respect-in-rothal-village-of-rohtak-midnight-police-searched-funeral-pyre-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: रिठाल में आन के लिए बेटी की हत्या की आशंका, आधी रात पुलिस ने खंगाली चिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: रिठाल में आन के लिए बेटी की हत्या की आशंका, आधी रात पुलिस ने खंगाली चिता
Wed, 24 May 2023 08:19 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 24 May 2023 08:19 AM IST
सार
रोहतक के रिठाल नरवाल गांव में शादीशुदा युवती की मौत होने से सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके पुलिस ने प्राथमिक जांच में शक होने पर जलती चिता से हड्डियां बरामद की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रोहतक के रिठाल नरवाल गांव में मंगलवार को एक 22 वर्षीय शादीशुदा युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आन के लिए हत्या की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चिता को खंगाला। साथ ही पिता सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, जिसका एफआईआर नंबर 182 है।
विज्ञापन
जिस कमरे में फांसी लगाने की बात कही, उस कमरे में नहीं मिला पंखा
पुलिस सूत्रों का कहना है कि एक 22 वर्षीय युवती घर पर रहती थी। मंगलवार दोपहर बाद उसकी संदिग्ध हालात में मौत हाे गई। करीब तीन बजे परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसी बीच शाम को करीब सवा छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि युवती की मौत सामान्य नहीं है। आन के लिए हत्या की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। डीएसपी नरेंद्र कुंडू, सदर थाना प्रभारी हरपाल सिंह, घिलौड़ चौकी प्रभारी मुकेश व अन्य पुलिसकर्मी गांव में पहुंचे। साथ में एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
चिता से हड्डी बरामद
चौकीदार को साथ लेकर श्मशान में शव की जांच पड़ताल की। रात करीब 11 बजे पुलिस चिता से हड्डी बरामद करने में कामयाब रही। पुलिस जांच के बाद युवती के घर पहुंची। परिजनों ने बताया कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जिस कमरे में आत्महत्या बताई गई, उसमें पंखा नहीं था। केवल हुक था। इसके बाद पुलिस का शक गहरा गया।
विज्ञापन
गांव के सरपंच प्रतिनिधि बोले, पुलिस आई थी
मामले को लेकर गांव में कोई भी मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है। सरपंच प्रतिनिधि ने केवल इतना बताया कि गांव करीब तीन बजे लड़की का अंतिम संस्कार किया गया था। रात को पुलिस आई और हड्डी लेकर गई है। इससे ज्यादा उसे कुछ नहीं पता।
जांच अधिकारी के अनुसार
शाम को सवा छह बजे सूचना मिली कि रिठाल नरवाल गांव में एक युवती की मौत हो गई है। उसका चुपचाप अंतिम संस्कार किया गया है। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच की। जांच में परिजनों ने बताया कि युवती ने आत्महत्या की है, लेकिन उस कमरे में पंखा ही नहीं मिला। शक के आधार पर युवती के पिता व अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 व 34 के तहत केस दर्ज किया है। -हरपाल सिंह, प्रभारी, सदर थाना।