{"_id":"675f9e373d53093a420f2f87","slug":"murder-in-rohtak-police-investigation-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: काहनौर में युवक की हत्या, घर से शाम को काम के लिए निकला था, तड़के पटवारखाने के पास मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: काहनौर में युवक की हत्या, घर से शाम को काम के लिए निकला था, तड़के पटवारखाने के पास मिला शव
Mon, 16 Dec 2024 08:57 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/कलानौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/कलानौर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 16 Dec 2024 08:57 AM IST
सार
निहाल सिंह की हत्या आधी रात के बाद की गई लगती है, क्योंकि घाव व उनसे निकल रहा खून ताजा लग रहा है। पुलिस ने शव को जांच पड़ताल के बाद पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के गांव काहनौर में रविवार की रात किसी ने 22 साल के युवक निहाल सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी। तड़के पौने चार बजे उसका शव गांव के पटवारखाने के पास मिला। कलानौर पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सुबह सूचना मिली कि गांव के युवक निहाल सिंह का शव सड़क पर पटवारखाने के नजदीक पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक की गर्दन व छाती पर चाकू से वार किए गए थे। सड़क पर खून बह रहा था। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
निहाल सिंह की हत्या आधी रात के बाद की गई लगती है, क्योंकि घाव व उनसे निकल रहा खून ताजा लग रहा है। पुलिस ने शव को जांच पड़ताल के बाद पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
निहाल पुत्र रंजीत सिंह शाम 6 बजे घर से काम पर निकला। पटवारखाना के पास पड़ोसियों ने करीब सुबह पौने चार बजे युवक की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पीजीआई पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया