फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   murder after rape with asi mother, murder of 82 years old mother in rohtak, rape and murder

एएसआई की 82 वर्षीय बूढ़ी मां की दुष्कर्म के बाद हत्या 

Wed, 06 Apr 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Wed, 06 Apr 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
murder after rape with asi mother, murder of 82 years old mother in rohtak, rape and murder
हत्या - फोटो : file photo
हरियाणा पुलिस में तैनात एक एएसआई की 82 वर्षीय मां की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वृद्धा की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। मौके पर पहुंचे एसपी शशांक आनंद ने भी दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया है। घटना शहर के निकटवर्ती गांव गढ़ी बोहर की है। वृद्धा वारदात के समय घर पर अकेली थी। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिला है और वृद्धा का शव चारपाई पर नग्न अवस्था में पड़ा था। मौका-ए-वारदात से यह तय माना जा रहा है कि वृद्घा की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन


वृद्धा करीब 20 साल से अपने घर में अकेली रहती थी। रविवार रात को वह पड़ोसी के घर गीतों में गई थी। देररात वह अपने घर आ गई। वह घर के बाहरी हिस्से में बने कमरे में सोती थी। 3 दिन तक महिला घर से बाहर नहीं निकली तो मंगलवार दोपहर को पड़ोस की एक महिला ने उन्हें आवाज लगाई। मकान का मुख्य गेट अंदर से बंद था और कोई आवाज नहीं आई। पड़ोसी महिला ने कमरे की खिड़की को खोला तो अंदर चारपाई पर वृद्धा का शव नग्न अवस्था में चारपाई पर पड़ा था।
विज्ञापन


कुछ ही देर में घर के बाहर पड़ोसियों की भीड़ लग गई। दीवार फांदकर पड़ोसियों ने अंदर प्रवेश किया तो पूरे मकान में बदबू आ रही थी। कमरे में जाकर देखा तो वृद्धा की मौत का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी मृतका के एएसआई बेटे को दी गई। एसपी शशांक आनंद, डीएसपी डॉ. रवींद्र और अर्बन एस्टेट थाना इंचार्ज सतेंद्र मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 मीटर की दूरी पर बेटे का घर, नहीं ली मां की सुध 
मृतका के पति गांव में जमींदार थे। उनके तीन बेटे हैं। मृतका का बड़ा बेटा हरियाणा पुलिस महकमे में एक जिले की पीओ ब्रांच का इंचार्ज है। दूसरा बेटा गांव में ही खेती बाड़ी करके गुजारा क रता है। वह वृद्धा के घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर पीछे वाली गली में रहता है। लेकिन उसे भी वारदात की भनक नहीं लगी। सामने आया है कि वृद्धा की काफी समय तक परिजनों से बातचीत नहीं होती थी। परिजनों ने बताया कि तीसरा बेटा काफ ी समय पहले घर से चला गया था।

मकान से मिला आपत्तजनक सामान
जिस चारपाई पर वृद्धा का शव मिला है, उसी के पास पुलिस को आपत्तिजनक सामान भी मिला है। कमरे में तीन चारपाई थी। घर से कंडोम मिलने के बाद पुलिस पुख्ता तौर पर मानकर चल रही है कि दुष्कर्म के बाद ही वृद्घा की हत्या की गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने वृद्धा के मुंह में चुन्नी ठूस रखी थी। ताकि उसकी चीख न निकल सके।

कभी मायके तो कभी रिश्तेदारी में चली जाति थी महिला
पड़ोसियों व परिजनों के अनुसार दो दिन तक इसलिए शक नहीं हुआ कि महिला कभी अपने मायके तो कभी अन्य रिश्तेदारी में घूमने चली जाती थी। यहां से कई दिनों बाद घर लौटती थी। इसी के चलते किसी को भी वारदात का आशंका नहीं हुई। 


अज्ञात आरोपियों ने वृद्धा की हत्या की है। साथ ही दुष्कर्म की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। 
शशांक आनंद, एसपी, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed