रोहतक: सुनारिया जेल में कैदी से मिला मोबाइल फोन, हत्या के केस में काट रहा है उम्रकैद की सजा
मोखरा का राजीव उर्फ राजा हत्या के केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है। जेल अधिकारियों ने बैरक के अंदर सर्च अभियान चलाया तो कामयाबी मिली। इसी जेल में गुरमीत राम रहीम बंद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में सुनारिया जेल में बंद कैदी मोखरा निवासी रोहित उर्फ राजा से मोबाइल फोन मिला है। रोहित हत्या के केस में उम्रकैद की सजा भुगत रहा है। उसके खिलाफ जेल प्रशासन ने शिवाजी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक जेल प्रशासन ने शिकायत दी है कि बंदियों व कैदियों की निगरानी के लिए जेल के अंदर विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। जेल प्रशासन को भनक लगी थी कि बैरक नंबर चार के अंदर कमरा नंबर एक में मोबाइल फोन है। वीरवार शाम करीब साढ़े 6 बजे टीम ने अचानक कमरे में छापा मारा।
उप सहायक जेल अधीक्षक जोगेंद्र सिंह की निगरानी में तलाशी ली गई तो कैदी रोहित उर्फ राजा के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक रोहित के खिलाफ 2016 में बहादुरगढ़ के सदर थाने में हत्या का केस दर्ज हुआ था। उस केस में रोहित को उम्रकैद की सजा हुई थी, जबकि कई अन्य केस भी अदालत में उसके खिलाफ चल रहे हैं।
आरोपी के खिलाफ जेल अधिनियम की धारा 42 के तहत केस दर्ज किया गया है। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह का कहना है कि जल्द आरोपी को अदालत की अनुमति से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी।