{"_id":"57c871d24f1c1bc9592cb448","slug":"mms-pg-rohtak-adult-mms-crime-porn-crime-police-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस पीजी में अश्लील क्लिप बनाने का आरोप, वह पुलिस के निशाने पर आया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिस पीजी में अश्लील क्लिप बनाने का आरोप, वह पुलिस के निशाने पर आया
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 02 Sep 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल वीडियो, एमएमएस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड स्थित जिस पीजी हास्टल में छात्रा की अश्लील क्लिप बनाने का आरोप है, वह पुलिस के निशाने पर आ गया है। इसके बारे में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। कोई ठोस सबूत मिलने पर पीजी संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सकता है। जयपुर पुलिस भी जल्द यहां आकर पीजी संचालिका से पूछताछ करने की तैयारी कर चुकी है।
जयपुर में कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के बेटे जितेंद्र समेत चार पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज होने के बाद रोहतक के महिला पीजी हॉस्टल की पोल भी खुली है। छात्रा की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में खुलासा किया गया है कि यहीं के पीजी से अपराध की शुरुआत हुई और उसमें उसकी अश्लील क्लिप और फोटो लिए गए। उनके सहारे ही उसको ब्लैकमेल किया गया। इस तरह रोहतक के पीजी और संचालिका का नाम सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। वह पीजी दिल्ली रोड पर स्थित है, जिसके बारे में छानबीन की जा रही है और ठोस सबूत जुटाए जा रहे हैं। जयपुर पुलिस अपने यहां दर्ज मुकदमे में बताए गए तथ्यों पर सबूत जमा कर रही है और वह जल्द यहां आकर भी पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि रोहतक पुलिस भी इस मामले में पीजी संचालिका पर केस दर्ज कर सकती है।