फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Message of part time job came on Telegram in Rohtak, duped of Rs 2.38 lakh, case registered in IMT police

Rohtak: टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का आया मैसेज, जाल में फंसाकर ठगे 2.38 लाख रुपये, आईएमटी थाने में केस दर्ज

Fri, 02 Jun 2023 12:51 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 02 Jun 2023 12:51 PM IST
सार

रोहतक पुलिस के मुताबिक खरावड़ निवासी नीरज ने दी शिकायत में बताया कि एसबीआई व यूको बैंक में खाता है,जिससे अपना मोबाइल नंबर लिंक करवा रखा है। उसके टेलीग्राम पर 15 मई को एक मैसेज आया, जिसमें पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया हुआ था। लिखा था कि, आप एक से 3 घंटे काम करके घर बैठे रुपये कमा सकते हैं।

विज्ञापन
Message of part time job came on Telegram in Rohtak, duped of Rs 2.38 lakh, case registered in IMT police
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में टेलीग्राम पर ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर खरावड़ गांव के युवक से एक गिरोह ने 2.38 लाख रुपये ठग लिये। इसके लिए पहले 2 से 3 हजार रुपये प्रति दिन कमाने का लालच दिया, इसके बाद निवेश के नाम पर पैसे डलवा लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस के मुताबिक खरावड़ निवासी नीरज ने दी शिकायत में बताया कि एसबीआई व यूको बैंक में खाता है,जिससे अपना मोबाइल नंबर लिंक करवा रखा है। उसके टेलीग्राम पर 15 मई को एक मैसेज आया, जिसमें पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया हुआ था। लिखा था कि, आप एक से 3 घंटे काम करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। उसने सहमति दे दी। इसके बाद उसे डिटेल मांगी गई। साथ ही बैंक खाता नंबर पूछ लिया।
विज्ञापन


आरोपी बैंक अकाउंट की डिटेल निकाल रहे
उसके नंबर पर एक मैसेज आया, जिसमें हर रोज दो से तीन हजार कमाने का झांसा दिया गया। वह उसमें फंस गया। उससे प्रोडक्ट की रेटिंग करवाई गई। उसे 816 रुपये कमीशन दिया गया। इसके बाद अलग-अलग बहाने से उससे पैसे ट्रांसफर करवाते रहे। उससे करीब 2 लाख 38 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके लिए मोबाइल नंबर व बैंक अकाउंट की डिटेल निकाली जा रही है, जिसमें पैसे ट्रांसफर किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed