फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU was the gate of the home minister announced Kindle

एमडीयू गेट से की गई थी मंत्री का घर जलाने की घोषणा

Sun, 06 Mar 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 06 Mar 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
 MDU was the gate of the home minister announced Kindle
उपद्रव में अधिकारियों की भूमिका की जांच - फोटो : अमर उजाला
वित्तमंत्री के घर में आगजनी, लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना के तीन चश्मदीद सामने आए हैं। तीनों ने पुलिस को बताया कि 19 फरवरी को वित्तमंत्री के परिवार के सदस्य धधकती आग में फंसे हुए थे। घर को जलाने की घोषणा एमडीयू गेट के सामने माइक पर हुई थी। उपद्रवियों में कई जाने पहचाने लोग भी शामिल थे। चश्मदीद ने इसके अलावा भी घटना से जुड़ी जानकारी दी।
विज्ञापन


वहीं, मामले में 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी ने रामगोपाल कॉलोनी निवासी धीरज, कमल कॉलोनी निवासी विकास उर्फ विक्की और मॉडल टाउन निवासी रविंद्र उर्फ मोंटी को काबू किया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जबकि इसी मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार मोनू को कोर्ट में पेश किया गया। उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


एसआईटी ने इंडस स्कूल में आगजनी करने वाले खेड़ीसाध गांव निवासी नसीब को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नसीब और पहले पकड़े गए आरोपी प्रदीप को कोर्ट में पेश किया। दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से वारदात स्थल की निशानदेही करवा रही है। साथ ही उपद्रव की वीडियो फु टेज दिखाकर अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
19 फरवरी की दोपहर को उपद्रवियों की भीड़ सेक्टर-14 स्थित वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर में घुस गई। उपद्रवियों ने घर में खड़ी आठ लग्जरी कारों, छह दोपहिया वाहन, दो जीप और एक अन्य वाहन को आग के हवाले कर दिया था। घर में भी आग लगा दी गई। कैप्टन के परिवार के नौ सदस्य घर में ही मौजूद थे, उन्हें बड़ी मुश्किल से बचाया जा सका था। 20 फरवरी को उपद्रवियों ने दोबारा घर में आग लगाई। वहीं अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने वित्तमंत्री की कोठी और उनके परिवार के सदस्यों को जिंदा जलाने की साजिश में 40 लोगों को नामजद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed