फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   mdu, sports officers, bribe, fine, court, rohtak, haryana

एमडीयू खेल कार्यालय के सहायक को रिश्वत लेने पर चार साल की सजा

Fri, 09 Dec 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 09 Dec 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
mdu, sports officers, bribe, fine, court, rohtak, haryana
एमडीयू - फोटो : file photo
एमडीयू के खेल कार्यालय के सहायक को रिश्वत लेने के मामले में कोर्ट ने चार साल की सजा सुनाई है। उसने नौकरी दिलवाने के नाम पर चार लाख रुपये मांगे थे, जिसको 10हजार रुपये देते हुए विजिलेंस से रंगेहाथ पकड़वाया गया था। इस मामले में सहायक पर 17 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। रिश्वत लेने का मुकदमा दर्ज होने के बाद उनको सस्पेंड कर दिया गया था और वह अभी तक सस्पेंड चल रहे थे।  
विज्ञापन


सोनीपत के गोहाना में रहने वाले राज सिंह ने विजिलेंस के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे ने महिला विश्वविद्यालय खानपुर में क्लर्क के लिए आवेदन किया था। जिसकी नौकरी लगवाने के नाम पर एमडीयू के खेल कार्यालय में सहायक जयकिशन रंगा चार लाख रुपये मांग रहा है। विजिलेंस ने सहायक जयकिशन को पकड़ने के लिए पूरी योजना बनाई और उसके तहत ही राज सिंह ने सहायक से पहले 10 हजार रुपये देने को कह दिया। जिसके लिए सहायक तैयार हो गया और उसने 10 हजार रुपये लेने के लिए राज सिंह को बुला लिया। राज सिंह ने सहायक को दस हजार रुपये दिए तो उसी समय विजिलेंस की टीम पहुंच गई और सहायक को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके खिलाफ  भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम के तहत केस  दर्ज कर लिया। इस मामले में न्यायाधीश अश्वनी कुमार की अदालत से जयकिशन रंगा को चार साल कैद और 17 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed