{"_id":"5749b9f54f1c1b9b37691320","slug":"married-death-for-married-women-dowry-murder-suicide-murder-lady-suicide-lady-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसिया में विवाहिता की मौत, ससुरालीजनों पर हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जसिया में विवाहिता की मौत, ससुरालीजनों पर हत्या का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 29 May 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की जहरीला पदार्थ निगलने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसिया में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ निगलने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई का आरोप है बहन की ससुराल जनों ने हत्या की है, वे दहेज के लिए लंबे समय से उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने मृतका के भाई नवीन के बयान पर सदर थाने में पति जसिया निवासी अमित, ससुर ओमप्रकाश, सास कृष्णा और ननद कविता के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पानीपत के देहरा समालखा निवासी नवीन ने बताया कि उनकी बहन बबली की शादी 2007 में जसिया के अमित के साथ की थी। कुछ दिन पहले उसके पास बबली का फोन आया कि बच्चों के स्कूल क ी छुट्टियां हो गईं हैं, मुझे लेने के लिए आ जाओ। नवीन ने बताया कि वह 26 मई को बहन को लेने के लिए घर से निकल पड़ा। दोपहर दो बजे उसकी बहन बबली से बात हुई तो वह काफी घबराई हुई थी। उसने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग कुछ सलाह बना रहे हैं। अभी वह रास्ते में ही था कि करीब तीन बजे उसकी बहन के मोबाइल फोन से उसकी ननद की काल आई। ननद ने पूछा कि आप कहां तक पहुंच गए हो? उसने बताया कि बबली पीजीआई में भर्ती है। इसके बाद नवीन सीधे पीजीआई पहुंचा, लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही बबली की मौत हो चुकी थी। ससुराल पक्ष ने बताया कि बबली ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की है। नवीन का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बहन को जबरन जहरीला पदार्थ पिलाया है। मामले में जांच अधिकारी शमशेर का कहना है कि पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ननद की शादी में मांगे थे दो लाख
नवीन का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग बबली को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। कभी एक लाख तो कभी दो लाख रुपये मंगवाते थे। कुछ समय पहले बबली की ननद की शादी थी। इसमें भी ससुराल पक्ष ने उनसे दो लाख रुपये मंगवाए थे। बबली के दो बच्चे हैं। बेटी की उम्र चार तो बेटे की उम्र दो साल है।