{"_id":"6549c2c4f89c0d61e4081de7","slug":"man-beaten-to-death-in-dispute-in-kalanaur-of-rohtak-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: पानी का कनेक्शन जोड़ने गए बड़े भाई को डंडों से पीट कर मार डाला, पत्नी और बेटे ने भी दिया साथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: पानी का कनेक्शन जोड़ने गए बड़े भाई को डंडों से पीट कर मार डाला, पत्नी और बेटे ने भी दिया साथ
Tue, 07 Nov 2023 10:23 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर
संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 07 Nov 2023 10:23 AM IST
सार
शिकायतकर्ता कर्मवीर ने बताया कि उसके पिता के साथ उसके चाचा पहले भी झगड़ा कर चुके हैं। इससे पहले खेतों में झगड़ा होता था। पुरानी रंजिश के चलते नौबत यहां तक आ गई कि पानी की सप्लाई जोड़ने गए हुए उसके पिता की जान ले ली गई।
विज्ञापन
कलानौर थाना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
कलानौर के सुडाना गांव में पानी का कनेक्शन जोड़ने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर उसके चाचा चाची और चचेरे भाई पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस में दी गई शिकायत में मृतक के बेटे कर्मवीर ने बताया कि उनके घर के पानी का कनेक्शन टूटा हुआ था। जिसे जोड़ने के लिए उसके पिता रामफल अपने छोटे भाई के मकान के पास पहुंचे। तभी दोनों भाइयों में झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े के बाद कर्मवीर ने काहनौर चौकी में शिकायत की।
विज्ञापन
शिकायत के बाद भी रामफल के भाई ने घर पर आकर उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। उसका चाचा सत्यवान, चचेरा भाई दीपक, चाची रेखा लाठी डंडे लेकर आई और गाली गलौज करते हुए रामफल को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान रामफल की पत्नी और छोटा बेटा घर पर ही थे। बड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों को रोका गया। इसके बाद घायल को रोहतक पीजीआई ले जाया गया लेकिन घायल रामफल ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता कर्मवीर ने बताया कि उसके पिता के साथ उसके चाचा पहले भी झगड़ा कर चुके हैं। इससे पहले खेतों में झगड़ा होता था। पुरानी रंजिश के चलते नौबत यहां तक आ गई कि पानी की सप्लाई जोड़ने गए हुए उसके पिता की जान ले ली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतक के भाई सत्यवान, सत्यवान के बेटे दीपक और सत्यवान की पत्नी रेखा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।