फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   lover killed a women, murder in mehem, crime in rohtak, rohtak police

सनकी प्रेमी का कारनामा... विवाहिता काे चाकू से गोदकर मार डाला

Sun, 19 Feb 2017 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 19 Feb 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
lover killed a women, murder in mehem, crime in rohtak, rohtak police
महम में हुई हत्या में जांच करते एसएचओ। - फोटो : अमर उजाला
महम के वार्ड-10 में सनकी प्रेमी ने विवाहिता की चाकू और बोतल से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। विवाहिता को बचाने आए पति पर भी आरोपी युवक ने चाकू के हमला कर दिया। घर के अन्य सदस्य मौके पर आते, इससे पहले ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का महिला संग लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 
विज्ञापन


महम कस्बे के वार्ड-10 निवासी सतीश कुमार राज मिस्त्री का काम करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह सुबह दूध लेने के लिए घर से निकला। कुछ ही समय बाद वह दूध लेकर लौटा तो आंगन का गेट अंदर से बंद मिला। अंदर से उसकी पत्नी सुनीता की चिल्लाने की आवाज आ रही थी। उसने झट से दरवाजा तोड़ा और अंदर घुस गया। अंदर का मंजर देख वह सिहर उठा। सुनीता को संदीप चाकुओं से गोेद रहा था। उसने पत्नी को बचाने की कोशिश की लेकिन संदीप ने उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया और भाग गया।
विज्ञापन


सुनीता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एसएचओ दीवान सिंह ने बताया कि आरोपी युवक संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू और टूटी बोतल सहित अन्य सबूत जब्त किए गए हैं। विस्तृत जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या सहित एससी/एसटी का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच डीएसपी शमशेर सिंह दहिया को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीता और आरोपी के बीच लंबे समय से थे प्रेम-संबंध 

सुनीता की सतीश कुमार संग शादी के डेढ़ दशक तक कोई औलाद नहीं हुई थी। सतीश राज मिस्त्री का कार्य करता था। सतीश ने महम के इमलीगढ़ निवासी संदीप कुमार का मकान बनाने कार्य लिया। इसी दौरान संदीप की आवाजाही सतीश कुमार के घर हो गई और संदीप और सुनीता के बीच अवैध संबंध हो गए। कुछ समय पहले संदीप और सुनीता घर से कहीं चले गए थे। लेकिन बाद में दोनों वापस लौट आए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सतीश ने सुनीता को लोक लाज के चलते फिर से घर में रख लिया। बावजूद इसके संदीप और सुनीता का मिलना-जुलना जारी रहा। इसी के चलते संदीप ने रविवार सुबह निर्मम हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed