फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   loot in factory ofter closed worker in bathroom

गार्ड और मजदूरों को बाथरूम में बंदकर फैक्ट्री में दस लाख की डकैती

Wed, 25 Nov 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 25 Nov 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
loot in factory ofter closed worker in bathroom
शहर में उद्योगों की सुरक्षा के दावों की पोल खुल गई है। सोमवार रात को
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने आईडीसी स्थित एक लेड प्लेट फैक्ट्री में डाका डाल दिया। यहां गार्ड और मजदूरों को बाथरूम में बंधक बनाकर 10 लाख रुपये की डकैती की गई। डकैत लेड की प्लेट के अलावा अन्य काफी सामान ले गए हैं।

 नकाबपोश युवकों ने सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को भट्टी में डालकर जला दिया। जाते समय बदमाश गार्ड व मजदूरों के मोबाइल भी लेकर चले गये। बंधकों ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त किया और पास वाली फैक्ट्री में जाकर मालिक को फोन किया। मंगलवार सुबह एसपी, डीएसपी और सिटी थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जगदीश कॉलोनी में रहने वाले विनोद बवेजा की हिसार रोड स्थित नई आईडीसी में दुर्गा इंडस्ट्रीज के नाम से लेड प्लेट बनाने की फैक्ट्री है। पीड़ित ने बताया कि सोमवार रात 12.30 बजे 5 नकाबपोश बदमाश दीवार कूदकर फैक्ट्री में घुसे। सभी बदमाशों के हाथ में तलवार ली। अंदर घुसते ही गार्ड सुभाष और मजदूर कन्हैया व बाबूलाल की गर्दन पर तलवार रख दी और तीनों को बंधक बनाकर बाथरूम में बंद कर दिया।

सभी को बंधक बनाने के बाद आरोपियों ने फैक्ट्री का गेट खोला और कैंटर सहित अपने 5-6 और साथियों को अंदर बुला लिया। बदमाशों ने लेड की 298 प्लेट, कुछ बेट्रे, एलईडी और सीसीटीवी कैमरे कैंटर में रख लिए। वहां लगे कुछ कैमरों को ऊपर की तरफ मोड़ दिया गया और डीवीआर भी लेड गलाने वाली भट्टी में जला दी। जाते समय बदमाश मजदूरों के मोबाइल भी ले गए। आरोपी रात ढाई बजे कैंटर सहित बाहर निकले तो पड़ोस वाली फैक्ट्री के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

 बंधकों ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और पड़ोस वाली फैक्ट्री में आकर मालिक विनोद बवेजा को फोन किया। बवेजा ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके घटना की जानकारी दी और तुरंत फैक्ट्री पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मी काफी देर बार फैक्ट्री में पहुंचे। हालांकि मंगलवार सुबह एसपी शशांक आनंद, डीएसपी पवन शर्मा, सिटी थाना पुलिस सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गार्ड व मजदूरों का मेडिकल कराया और पूछताछ की। फैक्ट्री से फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed