फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Law students, molestation, women constables, MDU rohtak

एमडीयू के लॉ छात्रों ने महिला कांस्टेबल से की छेड़छाड़ 

Sat, 14 Jan 2017 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 14 Jan 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
Law students, molestation, women constables, MDU rohtak
molestation - फोटो : Demo Pic
राष्ट्रीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन एमडीयू के एलएलबी विभाग के छात्रों ने ड्यूटी कर रही महिला कांस्टेबल के साथ छेड़खानी कर दी। कानून के छात्रों पर अश्लील टिप्पणी करने का भी आरोप है। पुलिस कर्मचारी की सतर्कता से दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। महिला थाने में महिला कांस्टेबल की शिकायत पर दोनों युवकों पर छेड़छाड़ और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला कांस्टेबल ने बताया है कि वह फरीदाबाद के एक गांव की रहने वाली है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी गुरुग्राम के एक थाने में है।

युवा महोत्सव की वजह से उसकी ड्यूटी एमडीयू में लगाई गई है। उसे अंडमान निकोबार के प्रतिनिधिमंडल की सुरक्षा में तैनात किया गया था। शुक्रवार शाम प्रतिनिधिमंडल को किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाना था। इस पर महिला कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल की पार्किंग में खड़ी हो गई। तभी चार युवक उधर पैदल आये। चारों ने महिला कर्मचारी के पास आते ही अश्लीलता शुरू कर दी। महिला कर्मचारी व पुलिस विभाग पर अभद्र टिप्पणी की। इस पर महिला कर्मचारी ने विरोध किया।
विज्ञापन


इसके बाद महिला कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सोनीपत के आहुलाना निवासी रवि को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में रवि ने बताया कि वह एमडीयू से एलएलबी कर रहा है। इसके बाद उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की गई। रवि ने बताया कि उसके साथ कन्हेली निवास अनुराग था। पुलिस के आने की भनक लगने के बाद वह भाग गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस विभाग पर भी उठाए सवाल 
कानून की पढ़ाई कर रहे युवकों ने महिला कर्मचारी पर ही नहीं उस विभाग पर भी सवाल उठाए जिसमें कर्मचारी काम कर रही है। आरोप है कि युवकों ने महिला कर्मचारी से कहा कि वह इतने खराब विभाग में क्यों काम कर रही है? इसके अलावा भी उन्होंने महिला कर्मचारी पर टिप्पणी की।


हालांकि इससे पुलिस कर्मचारी कमजोर नहीं हुई। उसने युवकों का तब तक पीछा किया जब तक पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस शनिवार को पकड़े गए युवकों को कोर्ट में पेश करेगी। मामले में जांच अधिकारी महिला एएसआई बिमला ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed