फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   kidnapping in rohtak

ढाबे में खाना खा रहे युवक का अपहरण, पुलिस ने घेरा, छोड़कर फरार

Mon, 07 Sep 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 07 Sep 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाइवे-10 हिसार चुंगी के पास एक ढाबे पर खाना खा रहे युवक के अपहरण का मामला सामने आया। अपहरणकर्ता युवक के साथ मारपीट कर फिरौती के लिए गाड़ी में बैठा भाग निकले। परिजनों को अपहरण की सूचना मिली तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए गाड़ी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


गांव भैणी महाराजपुर वासी संदीप कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम महम में हिसार चुंगी के पास ढाबे पर खाना खा रहा था। इसी दौरान सिंघवा खास-हिसार निवासी नरेन्द्र कुमार वहां आया और उसे जबरदस्ती उठाकर अपने साथ बुलेरो गाड़ी में अपने गांव की तरफ ले गया।
विज्ञापन


संदीप के अपहरण की जानकारी परिजनों को मिलते ही इसकी सूचना पुलिस को दी।  युवक के अपहरण की सूचना पर सिटी पुलिस प्रभारी सुशील कुमार एवं थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह दलबल सहित नाकाबंदी शुरू कर दी। नेशनल हाइवे से सिंघवा खास रोड पर पुलिस की गाड़ी को आता देख अपहरणकर्ता गाड़ी एवं संदीप को छोड़कर फरार हो गए। सिटी पुलिस इंचार्ज ने बताया कि नरेन्द्र कुमार सहित अपहरणकर्ताओं ने संदीप कुमार के साथ मारपीट करने के अलावा 20 लाख रुपये की फिरौती देने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने संदीप कुमार की मेडिकल जांच के बाद बयान दर्ज करते हुए नरेन्द्र कुमार सहित अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उन्होेंने बताया कि आरोपियों को दबोचने के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed