फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ji surender who flowed with bribe

रिश्वत के रुपये लेकर भागे जेई का कोर्ट में सरेंडर

Sat, 07 Nov 2015 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 07 Nov 2015 02:39 AM IST
विज्ञापन
घूस के 85 हजार रुपये लेकर विजिलेंस टीम की मौजूदगी में फरार होने वाले आरोपी जेई ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सिंचाई विभाग के जेई संदीप यादव के सरेंडर के तुरंत बाद विजिलेंस ने उसे कोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन


विजिलेंस इंस्पेक्टर आशीष ने बताया कि रिमांड अवधि में आरोपी से रिश्वत के रुपये बरामद किए जाएंगे। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसने रिश्वत के रुपये गुड़गांव में अपने किसी रिश्तेदार के पास रखे हुए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि वारदात वाले दिन से फरार होने के बाद आरोपी अधिकतर समय अपने रिश्तेदारों के घर रुका। कभी गुड़गांव तो कभी फ रीदाबाद। पुलिस शुक्रवार रात को ही आरोपी को गुड़गांव लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गांव मदीना निवासी सुमित दांगी सिंचाई विभाग में नहरों की सफ ाई का ठेकेदार है। उसे कुछ दिन पहले विभाग की ओर से काहनौर, कलानौर और कटेसरा माइनर की सफ ाई का ठेका मिला था। काम पूरा होने के बाद विभाग की तरफ  से सुमित को 2 लाख 24 हजार रुपये का भुगतान किया जाना था। सुमित कुमार ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया कि सिंचाई विभाग का जेई चिन्योट कॉलोनी निवासी संदीप यादव ठेके के रुपये में से 85 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रिश्वत नहीं देने के एवज में आरोपी ने सुमित को धमकी दी कि भविष्य में विभाग की तरफ  से कोई भी ठेका उसे नहीं दिया जाएगा। सुमित की शिकायत पर 27 अक्तूबर को विजिलेंस इंस्पेक्टर आशीष कुमार और ड्यूटी मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। सुमित ने जेई को रिश्वत के रुपये देने के लिए झंग कॉलोनी स्थित पार्क के पास बुला लिया। यहां जैसे ही सुमित ने जेई को रुपये दिए तो उसने रुपये के बैग को कार में डाल लिया। तभी जेई को विजिलेंस की भनक लग गई।


भनक लगते ही जेई ने तेजी से सुमित को धक्का दिया और कार में बैठकर खिड़की लॉक कर ली। विजिलेंस टीम उसकी ओर लपकी तो आरोपी ने तेजी से कार को दौड़ा दिया। टीम सदस्य बाल-बाल बचे। जेई शीला बाईपास की तरफ  फ रार हो गया था। अब शुक्रवार को उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed