{"_id":"577be2b54f1c1b9d2f7f99aa","slug":"illigual-affairs-porn-videos-photos-adult-photo-adult-video-porn-crime-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध से किया इन्कार तो देवर को भेजे अश्लील वीडियो और फोटो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंध से किया इन्कार तो देवर को भेजे अश्लील वीडियो और फोटो
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 06 Jul 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय में कार्यरत है महिला क्लर्क
- फोटो : Demo pic
अवैध संबंध बनाने से इन्कार करने पर तीन युवकों ने लघु सचिवालय में कार्यरत एक महिला क्लर्क की अश्लील वीडियो और फोटो उसके देवर को डाक के जरिए भेज दिए। घर में ये फोटो पहुंचे तो हंगामा हो गया। महिला क्लर्क ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी है। महिला थाना पुलिस ने पहरावर के कृष्णलाल, गुढ़ाण के राम रत्न और राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला कर्मचारी ने बताया कि 29 जून को उनके देवर के पास डाक घर से एक लिफाफा आया। जब देवर ने लिफाफे को खोला तो उसमें वीडियो सीडी और कुछ अश्लील फोटो थे। आरोपियों ने महिला कर्मचारी के फोटो और वीडियो भेज थे। इसके बाद मामले की जानकारी महिला को मिली तो उसने मामले की शिकायत महिला थाने में की। कर्मचारी ने बताया कि आरोपी कृष्णलाल, राम रत्न और राज कुमार उनका ऑफिस तक पीछा करते हैं। महिला का आरोप है कि यह तीनों उन पर अवैध शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाते हैं। इसी बात को लेकर आरोपी पहले भी लघु सचिवालय में कई बार महिला को जान से मारने की धमकी भी दे चुके हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर गरिमा ने बताया कि आरोपियों ने किसी अन्य के साथ महिला की अश्लील फोटो डाक घर के माध्यम से भेजी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
तीन महीने पहले वायरल हुई थी वीडियो
कथित तौर पर लघु सचिवालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी की तीन महीने पहले भी एक वीडियो वायरल हुई थी। इसमें महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक अवस्था में थी।