फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Husband murdered his wife in Rohtak of Haryana

रोहतक: पत्नी पर शक करता था नशे का आदी पति, गले पर फरसे से वार कर की हत्या 

Thu, 17 Mar 2022 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Mar 2022 10:57 PM IST
सार

कलानौर के पिलाना में वारदात हुई। नशे का आदी हत्यारोपी पति हत्या के बाद से फरार है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Husband murdered his wife in Rohtak of Haryana
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक जिले के थाना कालानौर इलाके के गांव पिलाना में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी पर शक के कारण गुरुवार सुबह उसके गले पर फरसे से वार कर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद से दो बेटियों का पिता फरार है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को गुरुवार सुबह किसी ने पिलाना में महिला की हत्या की सूचना दी। पिलाना निवासी रवींद्र की पत्नी का शव लहूलुहान हालत में पड़ा होने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। यहां पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की। घर के कमरे में महिला का खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा मिला। चारों ओर खून फैला हुआ था। महिला का पति वहां नहीं मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह पहुंचा दिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम हो पाएगा। 
विज्ञापन


कलानौर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस की प्रथम दृष्टा जांच में मामला पति पत्नी के बीच झगड़े का नजर आ रहा है। पिलाना निवासी रवींद्र नशे का आदी है। वह पत्नी पर शक करता था। इसी संदेह में उसने वारदात को अंजाम दिया। वर्ष 2003 में झज्जर के खुडन छपार की सरिता का रवींद्र से विवाह हुआ था। इनकी दो बेटियां हैं। पिछले कुछ समय से दंपती के बीच अनबन चल रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed