फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Husband kills wife in Rohtak of Haryana

पति ने की पत्नी की हत्या: बोला- ज्यादा बहस कर रही थी पूनम, गुस्से में कर दी गला दबाकर हत्या

Mon, 03 Jan 2022 12:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Jan 2022 12:25 AM IST
सार

आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को आज अदालत में पेश करेगी। नाबालिग बेटे के बयान अहम रहेंगे।

विज्ञापन
Husband kills wife in Rohtak of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर के शास्त्री नगर में पत्नी की हत्या के आरोप में बहुअकबरपुर निवासी मंजीत को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में मंजीत ने खुलासा किया है कि उसकी पत्नी पूनम (33) के साथ बनती नहीं थी। वह एक माह बाद घर आया। दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे। बातचीत करते समय बहस होने लगी। उसे गुस्सा आ गया और पूनम की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी, ताकि वारदात की गहराई में जा सके। 
विज्ञापन


बता दें कि सोनीपत जिले के गांव गोपालपुर निवासी नरेंद्र ने शनिवार को शिकायत दी थी कि उसकी बहन पूनम की शादी बहुअकबरपुर निवासी मंजीत के साथ हुई थी। उसका 15 साल का बेटा भी है। जबकि बेटी की उम्र 13 साल है। पूनम को उसका पति अक्सर पीटा करता था। साथ ही उसकी सास व दो ननद भी तंग करती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के बयान होंगे अहम, मामा के बयानों में जिक्र

भाई नरेंद्र ने दिए बयानों में बताया कि 2005 में उसकी बहन की शादी हुई थी। शादी के बाद वह शास्त्री नगर में अपने बच्चों के साथ रह रही थी। एक जनवरी को उसके भांजे सन्नी का फोन आया। बोला, मेरे पापा ने मेरी मम्मी को मार दिया है। अब पुलिस सन्नी के बयान भी दर्ज करेगी, जो केस के अंदर काफी अहम रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed