{"_id":"5920a7444f1c1bc213f23600","slug":"husband-and-in-laws-sleep-fiance-newly-married-bride-taken-all-money-crime-in-rohtak-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति अाैर ससुराल जनाें को बेहोश कर सामान समेट दाे दिन की दुल्हन भाई संग फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति अाैर ससुराल जनाें को बेहोश कर सामान समेट दाे दिन की दुल्हन भाई संग फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 21 May 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
परिवार के सभी लोगों को बेहोश कर गइ
- फोटो : अमर उजाला
गांव सैमाण से नवविवाहिता और उसका भाई परिवार के सभी लोगों को बेहोश कर नकदी और ज्वैलरी लेकर संदिग्ध हालातों में फरार हो गए। दुल्हन के पति, सास, ससुर और फुफस को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखबीर पुत्र साहब सिंह की शादी 18 मई को भिवानी के गांव धनाना में हुई थी। 19 मई को दुल्हन फिर से अपने पति के साथ ससुराल पहुंची। 20 मई को शाम पांच बजे दुल्हन का भाई मिलने पहुंचा। इस दौरान दुल्हन ने अपने भाई के साथ घर में मौजूद परिजनों को चाय बनाकर दी। वहीं घर में मौजूद छोटे बच्चों को चुड़ियां लेने के बहाने दुकान पर भेज दिया। जब बच्चे चुड़ियां लेकर घर आए तो दुल्हन अपने भाई के साथ दो बैग लेकर घर से बाहर निकल रही थी। जब तक बच्चे कुछ समझ पाते दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।
बच्चों ने घर के अंदर जाकर देखा तो परिवार के सभी सदस्य चारपाई पर लेटे नजर आए। बच्चों ने परिजनों को उठाने का प्रयास किया लेकिन कोई नहीं उठा। इसके बाद बच्चों ने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो सभी बेहोश मिले। पड़ोसियों ने बताया कि दुल्हन और उसके भाई ने चाय में नसीला पदार्थ मिला उन्हें बेहोश कर दिया और घर से फरार हो गए।
विज्ञापन
मुझे भी चाय पिलाने का प्रयास किया गया था
दुल्हे की चाची ने बताया कि जिस समय दुल्हन का भाई घर आया मैं भी वहीं मौजूद थी। चाय बनाने के बाद मुझे भी चाय देने का प्रयास किया गया था। लेकिन मैंने चाय पीने से मना कर दिया और मैं अपने घर आ गई। दोनों बच्चों को मेरे सामने ही चुड़ियां लेने भेजा गया था। मुझे नहीं पता था कि ऐसी घटना होगी।
होश में आने के बाद ही मामला हो पाएगा साफ : जांच अधिकारी
जांच अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि अभी इस मामले में कुछ नही कहा जा सकता। अब तक यही मामला समझ नही आ रहा है कि दुल्हन शादी के एक दिन बाद ही क्यों फरार हो गई। होश आने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं विवाहिता और उसके भाईं को भी जल्द काबू किया जाएगा। उसके बाद ही मामला साफ हो पाएगा। अभी परिजनों के ब्यान दर्ज कर लिए गए हैं।