{"_id":"613efa964cb3790ef25d987b","slug":"human-skeleton-has-been-found-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: भालौठ माइनर में मिला मानव कंकाल, हाथ और पैर हैं गायब, जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: भालौठ माइनर में मिला मानव कंकाल, हाथ और पैर हैं गायब, जांच शुरू
Mon, 13 Sep 2021 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:45 PM IST
सार
माइनर के पास एक मानव खोपड़ी और छाती की हड्डियों का अस्थि पिंजर पड़ा था। हाथ व पैरों की हड्डी नहीं मिली। अब कंकाल को पीजीआई के फोरेंसिक विभाग में जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
रोहतक में माइनर में मिला मानव कंकाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक की भालौठ माइनर में नया बांस गांव के नजदीक एक मानव कंकाल मिला है। सांपला पुलिस एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लिया। अब फोरेंसिक जांच के बाद पता चल सकेगा कि कंकाल महिला का है या पुरुष का। ्
घटनास्थल पर पहुंचे सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि नया बांस गांव के नजदीक माइनर में मानव कंकाल पड़ा है। पुलिस की टीम फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंची। माइनर के पास एक मानव खोपड़ी और छाती की हड्डियों का अस्थि पिंजर पड़ा था। हाथ व पैरों की हड्डी नहीं मिली। अब कंकाल को पीजीआई के फोरेंसिक विभाग में जांच के लिए भेजा गया है। डॉक्टर बता पाएंगे कि कंकाल महिला या पुरुष का है। हत्या है या डूबने से मौत हुई है।