फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   head man 's brother attacked, one killed, now head arrested

सरपंच के भाई पर हमले के बाद मारा गया युवक, अब सरपंच गिरफ्तार

Tue, 23 Aug 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 23 Aug 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
head man 's brother attacked, one killed, now head arrested
खरकड़ा छाज्याण के सरपंच - फोटो : अमर उजाला
खरकड़ा छाज्याण में ताबड़तोड़ फायरिंग कर पवन की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के सरपंच अभिमन्यु सहित गांव के ही बसंत और इस्माइला के नवीन को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में पता लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी तक आरोपियों से वारदात में प्रयोग हुआ हथियार बरामद नहीं कर सकी है। अभी आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कुछ अन्य आरोपियों के ठिकानों के बारे में भी बताया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नवीन की लोकेशन वारदात वाले दिन गांव की ही मिली है। महम थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह का कहना है कि रिमांड अवधि में आरोपियों से वारदात में प्रयोग हुआ हथियार और उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपी सरपंच शराब ठेकेदार है। नवीन उसके ठेके पर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
महम थानाक्षेत्र के खरकड़ा छाज्याण निवासी अभिमन्यु वर्तमान में गांव के सरपंच हैं। उनका छोटा भाई अजय (26) 14 अगस्त को सुबह पांच बजे दिल्ली-हिसार हाईवे पर रोज की तरह सैर के लिए निकला था। बीच रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने अजय पर कई राउंड गोलियां चलाईं। अजय को हाथ और कमर में दो गोली लगी। गोली लगने के बाद भी अजय ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीण अजय को लेकर पीजीआई पहुंचे। पुलिस सुबह ही मौके पर पहुंच गई और पड़ताल की। वारदात में अजय के बयानों पर पुलिस ने गांव के ही सुनील, पवन, जितेंद्र, मंजीत और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।


अभी यह मामला निपटा नहीं था कि अजय पर हमले के सात घंटे बाद गांव में दूसरी वारदात हो गई। दोपहर करीब 12 बजे चार बाइकों पर सवार कई युवकों ने अजय पर हमले में नामजद पवन पर हमला बोल दिया। उन्होंने पवन पर कई फायर किए। हमले में पवन को चार गोलियां लगीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस मामले में पवन के भाई अमित की ओर से गांव के सरपंच अभिमन्यु, संदीप, प्रवीन और विकास को नामजद करवाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed