{"_id":"66b9d65a801d5cc0260fcd8a","slug":"haryana-robbery-in-rohtak-bike-riding-miscreants-snatched-the-chain-from-the-couple-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रोहतक में लूट, दंपती से बाइक सवार बदमाशों ने छीनी चेन, युवक से मारपीट कर मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: रोहतक में लूट, दंपती से बाइक सवार बदमाशों ने छीनी चेन, युवक से मारपीट कर मोबाइल लूटा
Mon, 12 Aug 2024 03:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:01 PM IST
सार
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक के अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र के सेक्टर 1 में बाइक सवार बदमाश महिला से चेन छीनकर फरार हो गए। घटना रविवार शाम की है। पीड़ित दंपती टहलने के लिए निकले थे और बाइक पर सवार होकर आए बदमाश घटना का अंजाम दे गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने युवक से छीना मोबाइल
रोहतक में आईएमटी थाना क्षेत्र के फौजी ढाबा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने कपड़े के शोरूम कर्मचारी से मारपीट करके उस मोबाइल छीन कर ले गए। पीड़ित ने शोर मचाया तब तक आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
खरावड़ गांव निवासी युवक शिवकुमार ने घटना की जानकारी डायल 112 पर राहगीर की मदद से दी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को तलाश किया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। पीड़ित की तहरीर पर शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन