फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bike mechanic shot dead

Haridwar News: दुकान में घुसकर बाइक मैकेनिक की गोलियां मारकर हत्या

Tue, 15 Sep 2026 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bike mechanic shot dead
बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव शांतरशाह में सोमवार देर शाम को बाइक मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दुकान पर पहुंचे दो नकाबपोश बदमाशों ने हैप्पी पर दो राउंड गोलियां चला दीं। गोली लगने से हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल अवस्था में हैप्पी को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उस हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। आरोपियों की तलाश में जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शांतरशाह निवासी हैप्पी (26) की गांव में बनी मार्केट में बाइक मैकेनिक की दुकान थी। सोमवार करीब सवा सात बजे हैप्पी दुकान पर बैठे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो नकाबपोश लोग कॉलोनी की तरफ से होते हुए दुकान पर पहुंचे और हैप्पी पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


गोलियां चलने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। करीब दो गोली लगने से हैप्पी वहीं गिर पड़ा। दोनों बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद जंगल की तरफ से भाग निकले। जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। हैप्पी को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी क्राइम निशा यादव, एसएचओ अमरजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। मौके से साक्ष्य जुटाए। मौके से पुलिस को खोखे कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में चेकिंग अभियान शुरू किया, लेकिन देर रात तक कुछ पता नहीं चल पाया। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह भी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
---

वर्जन

पुलिस और सीआईयू की टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। -नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी हरिद्वार


---
एक गोली माथे और एक चेस्ट पर लगी
- हैप्पी को एक गोली माथे पर तो दूसरी चेस्ट में लगी है। पुलिस को मौके से खोखे कारतूस भी बरामद हुए हैं। बताया गया है कि गोलियां देसी तमंचे से चलाई गई है, हालांकि अभी पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed