फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Ram Rahim will surrender today, Honeypreet will come to leave Sunaria jail

Haryana: सलाखों के पीछे पहुंचा राम रहीम, सुनारिया जेल छोड़ने आई हनीप्रीत

Sun, 10 Mar 2024 08:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Mar 2024 08:48 PM IST
सार

रविवार शाम पांच बजे डीएसपी संदीप के नेतृत्व में पुलिस राम रहीम को लेकर पहुंची। 19 जनवरी को राम रहीम 50 दिन की पैरोल पर बागपत के बरनावा आश्रम गया था।

विज्ञापन
Haryana: Ram Rahim will surrender today, Honeypreet will come to leave Sunaria jail
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विज्ञापन

साध्वी यौन शोषण में सात साल से सुनारिया जेल में बंद सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम ने रविवार शाम पांच बजे सुनारिया जेल में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। डेरा प्रमुख को छोड़ने के लिए हनीप्रीत, चरणजीत संधु, प्रीतम और हर्ष अरोड़ा भी आए थे।

साध्वी दुष्कर्म मामले में राम रहीम को वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। 19 जनवरी को सरकार ने उसकी 50 दिन के पैरोल की अर्जी मंजूर की थी। शनिवार को पैरोल अवधि पूरी हो गई।

विज्ञापन

रविवार सुबह सांपला डीएसपी संदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम राम रहीम को लेने उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम पहुंची। शाम पांच बजे राम रहीम को सुनारिया जेल लाया गया। इस मौके पर जेल के बाहर डीएसपी विवेक कुंडू मौजूद रहे। हाई कोर्ट ने भी प्रदेश सरकार को हिदायत दी थी कि आगे राम रहीम को बिना हाईकोर्ट की अनुमति के पैरोल न दें। साथ ही शपथ पत्र दिया जाए कि ऐसे मामलों में कितने बंदियों को यूं पैरोल दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed