{"_id":"66c23b6e9420f57c9b037754","slug":"haryana-medical-student-kidnapped-from-rohtak-pgi-beaten-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रोहतक PGI से मेडिकल छात्रा का अपहरण, लात-घूसो से पीटा, फेंककर फरार, सीनियर रेजिडेंट डाॅक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: रोहतक PGI से मेडिकल छात्रा का अपहरण, लात-घूसो से पीटा, फेंककर फरार, सीनियर रेजिडेंट डाॅक्टर गिरफ्तार
Sun, 18 Aug 2024 11:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:50 PM IST
सार
पीड़िता का भाई बोला कि डॉक्टर बहन से शादी का दबाव बना रहा था। छात्रा ने शादी से इन्कार किया तो आराेपी ने बंधक बनाकर पीटा।
विज्ञापन
Crime News Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक पीजीआईएमएस रोहतक से एक मेडिकल छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने छात्रा को 20 घंटे तक बंधक बनाकर रखा और लात-घूसो से पीटा। इसके बाद पीजीआई के गेट पर फेंककर फरार हो गया।छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीजीआई प्रशासन ने डॉक्टर को निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा पीजीआईएमएस में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। वहीं, आरोपी डॉक्टर मनिंदर एमडी एनाटॉमी कोर्स के प्रथम वर्ष का रेजिडेंट है। आरोपी डॉक्टर, छात्रा की कक्षा को कभी-कभी पढ़ाता था। हाल ही में परीक्षाएं होनी है। आरोपी डॉक्टर ने छात्रा को एडमिट कार्ड लेने के लिए बुलाया था। छात्रा जब उसके पास पहुंची, तो आरोपी ने बहाने से कार में बैठा लिया। इसके बाद वह कार घुमाते हुए चंडीगढ़ तक ले गया।
विज्ञापन
आरोप है कि सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने छात्रा से शादी और संबंध बनाने का दबाव बनाया। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे करीब 20 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान छात्रा को बुरी तरह लात-घूसों से पीटा। डॉक्टर की पिटाई से छात्रा के शरीर पर चोट के निशान बन गए।
विज्ञापन
शुक्रवार रात ले जाने के बाद आरोपी शनिवार शाम छात्रा को पीजीआईएमएस के गेट पर फेंककर फरार हो गया। पीड़ित छात्रा ने घटना की सूचना परिजनों को दी। उन्होंने पीजीआईएमएस प्रशासन और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने अपहरण और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी डॉक्टर मनिंदर को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी डॉक्टर बहन को पसंद करता था, और वह शादी करना चाहता था। लेकिन, बहन ने इस बात से इन्कार कर दिया और कहा कि पढ़ाई करनी है, इसके बाद शादी के बारे में सोचेगी। इसी बात से नाराज होकर डॉक्टर ने वारदात की। -पीड़ित छात्रा का भाई।
छात्रा किसी से बात करती, तो आरोपी डॉक्टर नाराज हो जाता था। इससे नाराज डॉक्टर छात्रा को अपने साथ ले गया और फिर जबरन कार में घुमाता रहा। विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। -इंस्पेक्टर रोशनलाल, पीजीआई थाना
स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक प्रत्येक छात्रा/ महिला कर्मचारी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यूएचएस प्राधिकरण ने एक स्नातक महिला छात्रा के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना का संज्ञान लिया है। पिछली जांच रिपोर्टों एवं हाल की घटनाओं के आधार पर एमडी एनाटॉमी कोर्स के प्रथम वर्ष के रेजिडेंट को पीजीआईएमएस से निष्कासित कर दिया गया है और उसके प्रवेश पर रोक लगा दी है। -डॉ. एसएस लोहचब, निदेशक पीजीआईएमएस
काउंसिलिंग और मेडिकल के बाद छात्रा के बयान दर्ज
रोहतक पीजीआई की मेडिकल छात्रा का अपहरण और बंधक बनाकर मारपीट के मामले में पुलिस ने सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद अधिवक्ता और परिजनों के सामने छात्रा की काउंसिलिंग कराई। इसके अलावा छात्रा का मेडिकल भी कराया गया, फिर छात्रा के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए गए। छात्रा ने बताया है कि आरोपी 16 अगस्त की रात उसे अपने साथ कार से अंबाला और चंडीगढ़ लेकर गया था, और वहीं से मारपीट करते हुए वापस छोड़ गया था। डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।