फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Fake officer of Rajasthan Police on one day remand

Haryana: राजस्थान पुलिस का फर्जी अधिकारी एक दिन के रिमांड पर, रेवाड़ी लेकर पहुंची पुलिस

Sun, 05 Nov 2023 10:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 10:26 PM IST
सार

रणधीर सिंह झज्जर जिले के गांव बिठला का मूल निवासी है। लंबे समय से जयपुर में रह रहा है। पुलिस गाड़ी मालिक की भी तलाश में है। 

विज्ञापन
Haryana: Fake officer of Rajasthan Police on one day remand
राजस्थान सरकार लिखी कार, फर्जी आईकार्ड और बैज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में राजस्थान पुलिस का फर्जी अधिकारी बनकर आया रणधीर सिंह मूलरूप से झज्जर जिले के साल्हावास खंड के गांव किठाना का रहने वाला है। रविवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस उसे रेवाड़ी लेकर पहुंची, जहां राजस्थान पुलिस की नकली मोहर बनवाई गई थी। हालांकि मुहर बनाने व गाड़ी का असली मालिक हाथ नहीं आ सका। गाड़ी चालक को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। उसने बताया था कि वह तो केवल किराये पर गाड़ी चलाता है।
विज्ञापन


लाढ़ोत गांव निवासी ओमप्रकाश ने शनिवार को शिकायत दी थी कि वह राजस्थान पुलिस में सिपाही था। 2007 में उसे बर्खास्त कर दिया गया था। तब से वह घर पर ही है। शनिवार सुबह एक गाड़ी उसके घर के बाहर आकर रुकी। एक 55 वर्षीय व्यक्ति सिविल कपड़े में अंदर आया। जबकि ड्राइवर बाहर खड़ा रहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर आए व्यक्ति ने कहा कि वह रणधीर सिंह निवासी झोटवाड़ा, विजय नगर जयपुर का रहने वाला है। साथ ही राजस्थान पुलिस में आईपीएस है और एसपी के तौर पर तैनात हूं। ओमप्रकाश से कहा कि वह दोबारा आपको न केवल नौकरी दिलवा देगा, बल्कि पिछला बकाया भी मिल जाएगा।


इस काम के लिए 3 लाख रुपये देने होंगे। शक होने पर ओमप्रकाश ने गांव के सरपंच, वार्ड पार्षद व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से राजस्थान पुलिस की वर्दी, एसपी व डीएसपी का पहचान पत्र और दो मोहर बरामद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed