{"_id":"64475478d432e6d388007625","slug":"grandson-shot-grandmother-with-father-license-revolver-in-rohtak-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: पौते ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से दादी को मारी गोली, पारिवारिक कलह के चलते हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: पौते ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से दादी को मारी गोली, पारिवारिक कलह के चलते हुई वारदात
Tue, 25 Apr 2023 09:48 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 25 Apr 2023 09:48 AM IST
सार
रोहतक में पौते द्वारा दादी को गोली मारने का मामला सामने आया है। मामले में बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के लाखनमाजरा खंड के एक गांव में नाबालिग बेटे ने सीआरपीएफ में कांस्टेबल पिता को शराब पीने से रोका तो घर में झगड़ा हो गया। डांट रही दादी को पोते ने पिता की 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार दी।
विज्ञापन
68 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में नाबालिग दादी को हिरासत में ले लिया है। मंगलवार को उसे जुनाइल जस्टिस बोर्ड ने बाल सुधार घर फरीदाबाद में भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात सूचना मिली कि लाखनमाजरा खंड के एक गांव में गोली चली है। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक मकान में 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव पड़ा हुआ था। मकान में मौजूद व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई सीआरपीएफ में कांस्टेबल है।
विज्ञापन
दोनों भाई अलग-अलग घरों में परिवार सहित रहते हैं। अब उसका भाई छुट्टी आया हुआ है। उसकी दो लड़की व एक लड़का है। रात करीब साढ़े 10 बजे किसी बात को लेकर बड़े भाई व उसके बेटे का झगड़ा हो गया। उसका भाई अपनी बुजुर्ग मां के पास आया और झगड़े के बारे में बताने लगा।
तभी बेटा अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल लेकर आया। पिता-पुत्र के बीच दोबारा झगड़ा हो गया। बुजुर्ग मां बीच-बचाव कराने लगी। ताव में आकर पौते ने दादी के ऊपर दो फायर कर दिए। एक गोली दादी के सिर में लगी और वह मौके पर ही गिर गई। थोड़ी देर बाद उसने दम तोड़ दिया। रात करीब दो बजे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
दादी की हत्या के आरोप में नाबालिग पौते को हिरासत में लेकर मंगलवार को जुनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया। बोर्ड ने आरोपी को बाल सुधार घर फरीदाबाद भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने वारदात में प्रयोग 32 बोर की पिस्तौल बरामद कर ली है। आरोपी अपने पिता को शराब पीने से रोक रहा था। पिता-पुत्र के बीचबचाव करवा रही दादी को आरोपी ने गोली मारी दी। -इंस्पेक्टर रणबीर सिंह, प्रभारी थाना लाखनमाजरा