फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Girl who went to coaching center in Rohtak did not return and messaged her family saying I got married

Rohtak: कोचिंग सेंटर पर गई लड़की नहीं लौटी, परिजनों को मैसेज करके कहा- मैंने शादी कर ली

Sat, 29 Apr 2023 12:34 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 29 Apr 2023 12:34 PM IST
सार

रोहतक पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी निजी कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। वीरवार सुबह करीब 10 बजे घर से कोचिंग सेंटर पर जाने की कहकर निकली थी। हर रोज समय पर वापस आ जाती थी, लेकिन वीरवार को नहीं लौटी।

विज्ञापन
Girl who went to coaching center in Rohtak did not return and messaged her family saying I got married
marriage - फोटो : iStock

विस्तार

रोहतक में घर से कोचिंग सेंटर पर गई 21 साल की युवती वापस नहीं लौटी। परिजनों को मैसेज करके कहा, मैंने शादी कर ली है। इसके बावजूद पिता ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाकर बेटी को तलाश करने की मांग की है। 

विज्ञापन


पुलिस बोली, युवती ने 2022 में ही कर ली थी शादी, थाने में आ गया है पत्र
पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी निजी कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। वीरवार सुबह करीब 10 बजे घर से कोचिंग सेंटर पर जाने की कहकर निकली थी। हर रोज समय पर वापस आ जाती थी, लेकिन वीरवार को नहीं लौटी। मोबाइल भी बंद आ रहा है। इससे परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने रिश्तेदारियों व सहेलियां के पास पता किया, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। इसी बीच बेटी के नंबर से मैसेज आया कि उसने शादी कर ली है। इसके बाद मोबाइल ऑफ हो गया। 
विज्ञापन


2022 में कर ली थी युवती ने शादी, घर से छुपाया 
पुलिस का कहना है कि उनके पास युवक व युवती की तरफ से पत्र आया है। युवती ने लिखा है कि उसने 2022 में ही पानीपत जिले के युवक से शादी कर ली थी। अब वे रोहतक नहीं आना चाहते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
युवती के अदालत में बयान दर्ज करवाए जाएंगे। इसके लिए वह रोहतक नहीं आना चाहती। पुलिस खुद उसे लेने जाएगी। शादी करने के बारे में लड़की ने थाने में पत्र भेजा है। -कश्मीर सिंह, कार्यकारी प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed