फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   gangrape, rohtak gangrape, gangrape victim again gangrape, student gangrape, rohtak

छात्रा से गैंगरेप मामला, परिजन बोले, पुलिस के पास छात्रा की सीसीटीवी फुटेज है तो सार्वजनिक करे

Wed, 27 Jul 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 27 Jul 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
gangrape, rohtak gangrape, gangrape victim again gangrape, student gangrape, rohtak
rape - फोटो : demo pic
भिवानी की छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप मामले की जांच पहले पकड़े गये तीन आरोपियों के पक्ष में जाती देख छात्रा के परिजन सामने आ गये हैं। उन्होंने पुलिस की जांच पर सवाल उठाये हैं। छात्रा के भाई और मां ने दावा किया है कि वारदात वाले दिन छात्रा किसी भी होटल में नहीं गई थी। पुलिस सबकुछ साजिश के तहत कर रही है। उनका यह भी कहना है कि यदि पुलिस के पास छात्रा की होटल की सीसीटीवी फुटेज है तो उसे सार्वजनिक करे।
विज्ञापन


मंगलवार को परिजनों ने मीडिया से कहा कि छात्रा केस में शामिल किये गये नए आरोपी संदीप हुड्डा और प्रमोद कुमार को नहीं जानती है। उसने दोनों आरोपियों को पहचानने से इनकार किया है। उनका कहना है कि वह अपने पुराने वाले बयान पर कायम है। छात्रा के परिजनों ने होटल से मिली सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच करने की मांग की है। पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस मामले को घुमाने का प्रयास कर रही है। जबकि केस में अभी तक दो आरोपी फरार हैं। उन्होंने कहा कि सब कुछ बड़ी साजिश के तहत किया जा रहा है। परिजन केस की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन


आरोपियों ने करवाई निशानदेही

मामले में पुलिस ने अभी तक पकड़े गये पांचों आरोपियों से होटल और घटनास्थल की निशानदेही करवाई है। साथ ही शिनाख्त परेड भी करवाई। जैसे-जैसे आरोपियों के रिमांड की अवधि खत्म होती जा रही है उसी गति से पुलिस ने जांच में तेजी कर दी है। आरोपियों की पेशी होने से पहले पुलिस मामले में सभी कागजी कार्रवाई और सबूत इक ट्ठा करने में जुटी है। पुलिस ने मंगलवार को संदीप हुड्डा और प्रमोद कुमार से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। सभी आरोपियों का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस केस का खुलासा करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed