फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fraud on the name of Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana In Rohtak of Haryana

फसल बीमा योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा: 80 प्रतिशत नुकसान को रिपोर्ट में दिखाया 25 फीसदी, बीमा कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप

Thu, 07 Jul 2022 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 09:58 PM IST
सार

रोहतक में फसल बीमा योजना के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। कृषि अधिकारी व किसान के फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। नोडल अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी ने कहा कि मेरा मामले से संबंध नहीं है। कमेटी बताए किसने किए फर्जी हस्ताक्षर व लगाई मुहर। 

विज्ञापन
Fraud on the name of Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana In Rohtak of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि किसान के बाजरे की फसल में हुए 80 प्रतिशत नुकसान को फर्जी रिपोर्ट तैयार कर 25 प्रतिशत दिखाया गया। इसके लिए रोहतक खंड के कृषि अधिकारी व किसान के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर का प्रयोग किया गया। 

विज्ञापन

 

आर्थिक अपराध जांच शाखा की रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाने में फसल बीमा योजना के नोडल अधिकारी व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मामले में किसान सभा के अध्यक्ष प्रीत सिंह ने कहा कि किसान वजीर सिंह ने साहस का परिचय देते हुए भ्रष्टाचारी अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाई है। फसल बीमा के प्रारूप 3 में गड़बड़ी कर बहुत सारे किसानों के साथ धोखाधड़ी की जाती है।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक ओमैक्स सिटी निवासी संदीप कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक खंड के कृषि अधिकारी हैं, जिनके अंतर्गत 57 गांव आते हैं। 21 जून को उपमंडल कृषि अधिकारी की तरफ से भाली आनंदपुर गांव निवासी वजीर सिंह की सीएम विंडो पर की गई शिकायत के संबंध में जवाब मांगा गया। किसान ने ज्यादा नुकसान के बावजूद कम मुआवजे को लेकर शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रोहतक खंड के कृषि अधिकारी का कहना है कि डीडीए कार्यालय में जो नुकसान की रिपोर्ट जमा करवाई गई, उसके ऊपर किए गए उनके हस्ताक्षर फर्जी हैं। साथ ही फर्जी मुहर का प्रयोग किया गया है। क्योंकि भाली आनंदपुर गांव कलानौर खंड में आता है।

 

उसे आशंका है कि विनोद हुड्डा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी कम नोडल ऑफिसर, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने किसी के साथ मिलीभगत करके मेरे व किसान के हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को नाजायज फायदा पहुंचाने का प्रयास किया है। पुलिस ने नोडल अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

कमेटी तय करती है रिपोर्ट, आरोप बेबुनियाद 
नियमों के तहत कमेटी द्वारा नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जाती है। कमेटी में खंड कृषि अधिकारी, किसान व बीमा कंपनी का प्रतिनिधि शामिल होता है। संबंधित किसान की यह रिपोर्ट मेरे पोर्टल तक पर नहीं आई। मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं, जिनका जवाब मैं पुलिस की आर्थिक अपराध जांच शाखा को दिए बयानों में दे चुका हूं।  - विनोद हुड्डा, नोडल अधिकारी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना



धोखाधड़ी करने वाले अधिकारी को मिले कड़ी सजा
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भाली गांव के किसान वजीर सिंह के साथ कृषि विभाग के कुछ अधिकारियों ने धोखाधड़ी कर अन्याय किया है। धोखाधड़ी करने वाले अधिकारियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। किसान वजीर सिंह ने साहस का परिचय देते हुए भ्रष्टाचारी अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाई है। फसल बीमा के प्रारूप 3 में गड़बड़ी कर बहुत सारे किसानों के साथ धोखाधड़ी की जाती है। जिस किसान को 80 प्रतिशत नुकसान होता है बीमा कंपनी व अधिकारी उसे चार-पांच हजार रुपये देकर ठगने का काम करते हैं। - प्रीत सिंह, अध्यक्ष, किसान सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed