{"_id":"586eae7f4f1c1b005215b623","slug":"fraud-oddi-online-businessman-crime-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ऑडी खरीदने का झांसा देकर उद्योगपति से 19 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनलाइन ऑडी खरीदने का झांसा देकर उद्योगपति से 19 लाख ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 06 Jan 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
ऑडी कार बेचने केनाम पर मुंबई से हुआ फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार रोड केएक उद्योगपति से ऑनलाइन ऑडी कार बेचने केनाम पर मुंबई से 19 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। फर्जी कागजात और बैंक अकाउंट देकर फर्जीवाड़ा करने पर पुलिस ने गैरी हावर्ड और नीतू सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिसार रोड स्थित उद्योगपति सुनील नरवाल ने शिकायत दी है कि गैरी हावर्ड नाम के व्यक्ति ने ऑनलाइन वाहनों की खरीद-फरोख्त करवाने वाली साइट के माध्यम से अपनी ऑडी कार 25 लाख रुपये में बेचने का ऑफर दिया हुआ था। बाकायदा इसके लिए मोबाइल नंबर भी दिया गया था। उसने संपर्क किया तो उसे नीतू सिंह नाम की महिला का नंबर दिया गया। सौदा होने पर नीतू सिंह ने उसे अस्थाई रजिस्ट्र्रेशन और कस्टम ड्यूटी जमा करवाने के लिए 12 लाख 50 हजार रुपये जमा करवाने के लिए कहा। इसके लिए एक बैंक अकाउंट नंबर दिया गया। उसने झज्जर रोड स्थित बैंक के माध्यम से राशि जमा करवा दी। इसके बाद 6 लाख 50 हजार रुपये और जमा करवाने के लिए कहा गया। इसके बदले नीतू सिंह ने कस्टम ड्यूटी जमा करवाने की एक रसीद भेजी। कहा कि गाड़ी मुंबई पहुंच गई है। इसी बीच उसे शक हुआ। पता चला कि यह गाड़ी तो पहले ही बेची जा चुकी है। बाद में गैरी हावर्ड और नीतू सिंह के मोबाइल बंद हो गए और बैंक अकाउंट और पैन नंबर की आईडी भी फर्जी मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।