{"_id":"61983de7013aaa1acdb294703f758109","slug":"fother-beaten-her-girl-for-love-marrige-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रेम विवाह करने पर बाप ने बेटी को थाने में ही पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह करने पर बाप ने बेटी को थाने में ही पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 25 Nov 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम विवाह कर अपने फौजी पति के साथ जा रही एक लड़की को उसके पिता ने
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ही पकड़ लिया। गुस्साए पिता ने लड़की को मौके पर पीटना
शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए लड़की जीआरपी थाने की ओर भागी तो पिता ने
थाने में भी उसकी धुनाई कर दी।
बाद में रेलवे पुलिस ने किसी तरह बीचबचाव कर लड़की को छुड़ाया। पुलिसकर्मियों ने लड़की के पिता को काबू तो कर लिया, लेकिन बाद में लड़की ने ही किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया। लड़की के लिखकर देने पर सभी को जाने दिया गया।
रोहतक की रहने वाली एक लड़की ने दस दिन पहले ही पानीपत जिले के मनाना गांव निवासी फौजी संग प्रेम विवाह किया था। फौजी के परिजन दोनों की शादी के लिए राजी थे, लेकिन लड़की के परिवार वाले शादी के खिलाफ। लड़की ने कई बार अपने परिवार वालों को इसके लिए कहा, लेकिन वे हर बार मना कर देते। इस कारण ही लड़की ने दस दिन पहले प्रेम विवाह कर लिया और शादी को रजिस्टर्ड करा दिया।
शादी करने के बाद भी फौजी ने लड़की के घर पर इस बारे में बताया, लेकिन परिजन उसे भेजने को तैयार नहीं हुए। जोड़ा मंगलवार को पंजाब जाने के लिए रोहतक रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। वहां लड़की के पिता भी पहुंच गए और भीड़ के बीच ही लड़की को पीटना शुरू कर दिया। लड़की शोर मचाती हुई पास ही जीआरपी थाने में पहुंच गई, लेकिन उसके पिता ने वहां पहुंचकर भी उसको पीट दिया।
मारपीट में लड़की के हाथ में चोट भी आई। शोर सुनकर दौड़कर आये पुलिस कर्मियों ने सभी को पकड़ लिया। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद लड़की से मामला दर्ज कराने के लिए कहा तो पीड़ित ने इससे इंकार कर दिया। जीआरपी एसओ सुखबीर सिंह का कहना है कि लड़की ने किसी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया था और वह केस भी दर्ज नहीं कराना चाहती थी।