फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   fireing in rohtak

लाठी-डंडे और पथराव, हवलदार की जांघ में धंसी गोली

Wed, 03 Feb 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 03 Feb 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
fireing in rohtak
हिसार रोड स्थित गांव बहुअकबरपुर में मंगलवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो
विज्ञापन
गया। गाड़ी के सामने कुत्ता आने से शुरू हुए विवाद में लाठी-डंडे और पत्थरबाजी के बाद गोलियां भी चली। एक गोली बीचबचाव कर रहे कांस्टेबल की जांघ में जा धंसी। वहीं, दूसरे के पैर के पास से निकल गई।

विवाद में घायल हुए तीनों युवकों को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। दोनों पक्षों को शांत कराने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामले में 4 नामजद युवकों के अलावा 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। देररात तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

ग्रामीणों ने बताया कि एक दिन पहले मनजीत और एक आरोपी के बीच कुत्ते को लेकर विवाद हो गया था। बताया जाता है कि सोमवार को एक कुत्ता आरोपी की गाड़ी के आगे आ गया था। वहीं मनजीत भी खड़ा था। कुत्ते को भगाने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। तब तो मामला शांत हो गया था, लेकिन मंगलवार को विवाद फायरिंग तक पहुंच गया।

घायल सतीश ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे मनजीत और अन्य मोहल्लेवासी घर के बाहर खड़े थे। तभी दूसरे पक्ष के करीब 10 से 15 युवक हॉकी, डंडे और हथियारों से लैस होकर वहां आ गए। अचानक सभी ने मनजीत पर हमला कर दिया। पड़ोसी हवलदार कर्म सिंह भी अपने घर के बाहर खड़ा था। कर्म सिंह और उसके चचेरे भाई सतीश ने मनजीत को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। कुछ ही देर में एक युवक ने लगातार तीन चार फायर कर दिए।

एक गोली कांस्टेबल कर्म सिंह की बाई जांघ में जा धंसी तो दूसरी गोली सतीश के दाएं पैर को छूते हुए निकल गई। आरोपियों ने मनजीत के सिर पर हॉकी से ताबड़तोड़ वार करके उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को पीजीआई लाया गया। तीनों की हालत स्थिर बनी हुई है। घटना के कुछ देर बाद ही गांव में तनाव हो गया।

दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेक र आमने सामने आ गए। सदर थाने से भारी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंचा। पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया। घायल कांस्टेबल कर्म सिंह हांसी के सिटी थाने में ऑपरेटर के पद पर तैनात है। पुलिस ने 4 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कई गोलियां चली, खोल एक ही मिला

ग्रामीणों के मुताबिक आरोपियों ने कई गोलियां चलाई, लेकिन मौके स कारतूस का महज एक ही खोल बरामद हुआ है। पुलिस दिनभर खोल तलाशती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। ऐसे में अब कितनी गोलियां चली पुलिस इसका भी पता नहीं लगा पाई है। वारदात के बाद से गांव में दशहत का माहौल है। पुलिस दिनभर दबिश देती रही, लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं लगा।

ग्रामीणों की मानें तो आरोपियों को पकड़ने आगे बढ़ी भीड़ पर पत्थर भी बरसाए गए। पुलिस को कारतूस के गोल से कुछ ही दूरी पर क्रिकेट का एक टूटा हुआ स्टंप, ईंट पत्थर बिखरे मिले हैं। बताया जाता है कि खोल 9 एमएम पिस्टल का है। फारेंसिक एक्सपर्ट सरोज दहिया ने पुलिस से कहा कि एक कारतूस से काम नहीं चलेगा। सही जांच और कारतूस मिलने के बाद ही हो सकेगी।

जाम लगाया तो पहुंचे डीएसपी
घायलों को पीजीआई पहुंचाने के बाद भीड़ ने हिसार रोड पर जाम लगा दिया। डीएसपी अमित दहिया के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस और सीआईए वन की टीम मौके पर पहुंची। एक घंटे बाद जाम तो खोल दिया गया, लेकिन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने लगे।

मामले में 4 नामजद और 10 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में देवा, जयपाल का लड़का, पौरष और एक अन्य युवक के अलावा 10 अज्ञात शामिल हैं। टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विजय दहिया, सदर थाना प्रभारी, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed