फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   festival, crime, beaten, wife, police, case

करवाचौथ पर पत्नी ने पूजन सामग्री लाने को कहा तो पति ने बंधक बना पीटा

Sat, 22 Oct 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 22 Oct 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
festival, crime, beaten, wife, police, case
वाइपर से पीटा, विरोध करने पर बनाया बधंक - फोटो : demo pic
पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ व्रत रखने और पूजन सामग्री मंगवाने पर पत्नी को बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं किसी को कुछ न पता चल सके इसके लिए पति ने पत्नी को दो दिन तक बंधक बनाए रखा। किसी तरह से महिला ने शुक्रवार को अपने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मायके पक्ष के लोग पुलिस के साथ पहुंचकर महिला को छुड़वाया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दिल्ली के तिलकनगर निवासी महिला की शादी वर्ष 2009 में प्रतापनगर निवासी व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार समझौता भी हुआ, लेकिन हालात नहीं सुधरे। महिला के भाई ने बताया कि करवाचौथ के दिन महिला ने पति से पूजा की सामग्री लाने की बात कही। आरोप है कि पति ने महिला पर हमला बोल दिया और वाइपर से कई वार किए। जब महिला ने विरोध कर मायके और पुलिस को इसकी जानकारी देने की बात कहीं तो उसे बंधक बना लिया गया। शुक्रवार को किसी तरह से महिला के हाथ मोबाइल लग गया तो उसने मायके पक्ष में घटना की जानकारी दी। इसके बाद मायके पक्ष वाले पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला से घटना के बारे में पूछताछ की। महिला ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर पति और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की और बंधक बनाकर रखा। फिर पुलिस ने मामले में ससुराल पक्ष के लोगों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

दूसरी तरफ महिला के पति का कहना है कि ममता को कभी भी दहेज के लिए प्रताड़ित नहीं किया गया है। सारे आरोप गलत है। हालांकि पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed