{"_id":"61bf8206c5e9ac4c5c503e10","slug":"father-arrested-for-raping-retarded-daughter-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: पिता ने किया था मंदबुद्धि बेटी से दुष्कर्म, चार माह की गर्भवती होने के बाद ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: पिता ने किया था मंदबुद्धि बेटी से दुष्कर्म, चार माह की गर्भवती होने के बाद ऐसे हुआ खुलासा
Mon, 20 Dec 2021 12:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:33 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पीड़िता की मां का देहांत हो चुका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में पुलिस ने मंदबुद्धि बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता चार माह की गर्भवती थी, जिसका खुलासा पीजीआई में जांच के बाद हुआ। भ्रूण के डीएनए से जब पुलिस ने आरोपी के डीएनए से मिलान करवाया तो यह खुलासा हुआ। रविवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया। जबकि लड़की को महिला आश्रम में भेजा गया है।
विज्ञापन
सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति मेहनत मजदूरी का कार्य करता है और परिवार सहित थाना क्षेत्र में रहता है। 10 फरवरी 2021 को उसने शिकायत दी कि उसकी पत्नी का देहांत हो चुका है, जबकि बेटा घर छोड़कर चला गया। घर पर 30 वर्षीय मंदबुद्धि बेटी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः महंत की आत्महत्या का मामला: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण, सड़क पर टेंट लगाकर बैठे, फ्रीजर में रखा शव
विज्ञापन
आठ फरवरी को वह बेटी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के चलते पीजीआई ले गया था, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बेटी चार माह से गर्भवती है। डॉक्टरों ने कानूनी सलाह के बाद लड़की का गर्भपात करवाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन की।
जब पुलिस को वारदात का सुराग नहीं लगा तो लड़की के पिता पर ही शक हुआ। उसे जांच में शामिल किया गया। इसके बाद लड़की, लड़की के पिता व भ्रूण का डीएनए टेस्ट करवाया गया। अब डीएनए टेस्ट रिपोर्ट आई। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि लड़की से उसके पिता ने ही दुष्कर्म किया था।