{"_id":"6501fe59021d062d53011b76","slug":"electricity-corporation-clerk-arrested-for-taking-bribe-of-rs-3000-in-rohtak-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रोहतक में बिजली निगम का लिपिक 3000 रुपये रिश्वत लेता गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: रोहतक में बिजली निगम का लिपिक 3000 रुपये रिश्वत लेता गिरफ्तार
Wed, 13 Sep 2023 11:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:54 PM IST
सार
रोहतक एसीबी ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने यूएचबीवीएन (उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम) जसिया में तैनात लिपिक को 3000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शिकायत मिलने पर आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
एसीबी प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी लिपिक सुनील कुमार ने शिकायतकर्ता से गांव बसंतपुर में बिजली मीटर लगाने के बदले में 4000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस मामले में एसीबी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए छापा मारा।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करते हुए पूरा ऑपरेशन स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में किया गया।