फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electrician sleeping in park in Rohtak attacked with sharp weapons, threatened to kill

Rohtak: पार्क में सो रहे बिजली मिस्त्री पर तेजधार हथियारों से हमला, जान से मारने की धमकी

Wed, 16 Aug 2023 10:19 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 16 Aug 2023 10:19 AM IST
सार

रोहतक में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण पुलिस पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। वहीं, रात पार्क में सो रहे व्यक्ति पर हथियारों से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Electrician sleeping in park in Rohtak attacked with sharp weapons, threatened to kill
रोहतक पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में पारिवारिक अनबन के चलते पार्क में सो रहे एक व्यक्ति पर तीन युवकों ने तेजधार हथियारों से मिला कर दिया। घायल को पीजीआई में दाखिल कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


घायल की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक 59 वर्षीय अशोक कुमार ने बताया कि वह बिजली मिस्त्री का कार्य करता है। परिवार के साथ उसकी नहीं बनती है। इसलिए दिन में काम करता है, जबकि रात को पार्क में सो जाता है। 14 अगस्त की रात को महाबीर पार्क में सो रहा था। रात करीब ढाई बजे तीन युवक आए और पार्क में सोने पर गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने उसके हाथ, पैर, कमर व सिर पर तेजधार हथियार से वार किया।
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी
वह चिल्लाने लगा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसका मोबाइल फोन भी गुम हो गया। उसे एक परिचित ने पीजीआई में दाखिल कराया। जब घायल के बेटे से बात की तो उन्होंने कहा कि उसके पिता ही पार्क में सोने की वजह बता सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लघुशंका के लिए रुका जुलाना का युवक, कार सवार बैग उठाकर ले गए 

रोहतक-जींद रोड पर लाखनमाजरा के पास बाईपास के फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह स्कूटी पर गुरुग्राम जा रहा युवक लघुशंका के लिए रुका तो कार सवार युवक उसका बैग उठाकर ले गए। बैग में लैपटॉप, एक हजार की नकदी व कपड़े थे। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है। 

लाखनमाजरा के पास बाईपास पर हुई वारदात 
जींद के जुलाना निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम स्थित बिलासपुर की कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार तड़के तीन बजे स्कूटी पर घर से गुरुग्राम ड्यूटी पर जा रहा था। लाखनमाजरा बाईपास पर लघुशंका के लिए स्कूटी फ्लाईओवर पर रोक दी। बैग स्कूटी पर ही रखा हुआ था। तभी जींद की तरफ से एक कार आई। कार सवार युवक खिड़की से ही उसका बैग उठाकर ले गया। उसने स्कूटी से पीछा किया, लेकिन कार तेज गति से निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed