फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Drug smuggling from Bihar did not stop in Rohtak, police caught 8 kg 100 grams of charas along with accused

Rohtak: नहीं थम रही बिहार से नशे की तस्करी, पुलिस ने आरोपी सहित 8 किलो 100 ग्राम चरस पकड़ी

Thu, 11 May 2023 10:48 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 11 May 2023 10:48 AM IST
सार

रोहतक पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान सूचना मिली कि बिहार का रहने वाला एक युवक लाल रंग की शर्ट पहने हुए है। वह कलिंगा निवासी राजबीर सिंह को नशीला पदार्थ सप्लाई करने आ रहा है, जो करतारपुर में रह रहा है। पुलिस ने योजना के तहत हिसार बाईपास के नजदीक धर्मकांटे पर दबिश दी।

विज्ञापन
Drug smuggling from Bihar did not stop in Rohtak, police caught 8 kg 100 grams of charas along with accused
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रोहतक में बिहार से नशीले पदार्थों की तस्करी नहीं थम रही है। एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने हिसार बाईपास पर दबिश देकर बिहार के गोपालगंज जिले के गांव बगहा निवासी धर्मेंद्र शाह व भिवानी जिले के गांव कलिंगा निवासी राजबीर सिंह को आठ किलो 10 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत 10 लाख के करीब आंकी गई है। इससे पहले भी पुलिस खरावड़ बाईपास पुल के नीचे व सांपला के पास बिहार के युवकों को नशीले पदार्थ सहित दबोच चुकी है।

विज्ञापन


करतारपुरा में रह रहे भिवानी के युवक के पास भेजा गया था माल
पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान सूचना मिली कि बिहार का रहने वाला एक युवक लाल रंग की शर्ट पहने हुए है। वह कलिंगा निवासी राजबीर सिंह को नशीला पदार्थ सप्लाई करने आ रहा है, जो करतारपुर में रह रहा है। पुलिस ने योजना के तहत हिसार बाईपास के नजदीक धर्मकांटे पर दबिश दी। वहां दो युवक संदिग्ध हालात में मिले। आरोपियों की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी धर्मेंद्र के बैग के अंदर से 8 किलो 100 ग्राम चरस मिली।
विज्ञापन


रिमांड पर लेगी आरोपियों को पुलिस
शहर में करतारपुरा नशा तस्करी का गढ़ रहा है। बार-बार कार्रवाई के बाद भी नशे की तस्करी नहीं थम रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोहतक में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ आता है। ज्यादातर मामलों में यहां से फुटकर में बेचा जाता है। अब पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर यह पता लगाएगी कि आखिर कहां-कहां माल सप्लाई होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed