फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Doctor of Rohtak cheats of two crores on the name of investment in stock market

हरियाणा: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर रोहतक के डॉक्टर से दो करोड़ की ठगी, बेंगलुरु का कारोबारी गिरफ्तार

Sun, 06 Mar 2022 09:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Mar 2022 09:53 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी को सात दिन के रिमांड पर लिया है। रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया था।

विज्ञापन
Doctor of Rohtak cheats of two crores on the name of investment in stock market
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शेयर कारोबार में हरियाणा के रोहतक के डॉक्टर से बेंगलुरु के कारोबारी द्वारा दो करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर न केवल पैसे दिलवाने की मांग की है, बल्की बैंक खाते से लेनदेन बंद करवाने की मांग भी की है। आर्थिक अपराध जांच शाखा ने बेंगलुरु से आरोपी साहिल जायनो को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन


आर्थिक अपराध जांच शाखा के प्रभारी एसआई सत्यवान ने बताया कि पांच मार्च को गोपाल कॉलोनी निवासी डॉक्टर हर्ष वशिष्ठ ने दी शिकायत में बताया कि जनवरी 2021 में उसका संपर्क बेंगलुरु निवासी साहिल जायनो से हुआ था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद शेयर बाजार में मिलकर निवेश करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


उसने पहले 4 हजार का निवेश किया, फिर 35 लाख तक निवेश पहुंच गया। अगस्त 2021 में उसने निवेश का पैसा मांगना शुरू किया। साहिल ने उसे पैसे देने की बजाय और निवेश करने के लिए कहा। धीरे-धीरे आरोपी ने उससे कभी एक, तो कभी दो लाख रुपये निवेश करवा लिया। अब खाते में 2 करोड़ 8 लाख 42 हजार रुपये एकत्रित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे मांगने पर साहिल का कहना है कि अभी और पैसे शेयर बाजार में लगाओ। सारा मुनाफा व पैसा एक साथ वापस कर देगा। आरोपी ने हर्ष को 10 लाख रुपये और लेकर बेंगलुरु के एयरपोर्ट पर बुलाया। हर्ष के साथ आर्थिक अपराध जांच शाखा की टीम भी बेंगलुरु पहुंची। पुलिस ने एयरपोर्ट से आरोपी साहिल जायनो निवासी गांव गुट्टापालया, बागेपल्ली, जिला चिक्काबल्लापुर कर्नाटक को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed