फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   decision of Court on the punishment of the woman convicted in the case of kidnapping of a newborn from PGI in Rohtak

रोहतक: पीजीआई से नवजात के अपहरण का मामला, दोषी महिला जितने दिन जेल में रही अदालत ने उसे ही सजा माना

Thu, 17 Mar 2022 11:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Mar 2022 11:53 PM IST
सार

एएसजे मनपाल रमावत की अदालत ने फैसला फैसला सुनाया है। साथ ही दोषी महिला पर दो हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन
decision of Court on the punishment of the woman convicted in the case of kidnapping of a newborn from PGI in Rohtak
सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रोहतक पीजीआई से तीन साल पहले नवजात बच्ची का अपहरण करने के मामले में दोषी महिला सोनीपत निवासी महक उर्फ ममता को अदालत ने अंडर गोन कर दिया। महिला पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। केस चलने के दौरान महिला जितने समय जेल में रही एएसजे मनपाल रमावत की अदालत ने गुरुवार को उसे ही सजा मान लिया। 

विज्ञापन


जिला उप न्यायवादी अनुज दहिया ने बताया कि सोनीपत जिले के गन्नौर की एक युवती ने शिकायत दी थी। इसमें कहा गया है कि उसका भाई गोहाना में रहता है। उसकी पत्नी गर्भवती थी। वह अपनी भाभी की जांच कराने के लिए 17 फरवरी 2019 को पीजीआई आई थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसकी भाभी को वार्ड नंबर 12 में भर्ती कर लिया था।
विज्ञापन


यहां तीन दिन बाद उसकी भाभी ने बेटी को जन्म दिया। 21 फरवरी को वह और उसकी भाभी बच्ची के साथ लेबर रूम के कमरा नंबर एक में टेस्ट करवाने जा रहे थे। करीब साढ़े 12 बजे वार्ड नंबर 2 में ऊपर चढ़ते समय उसकी भाभी की तबीयत बिगड़ गई। वह अपनी भाभी को संभालने लगा। तभी पास खड़ी एक औरत ने कहा कि बच्ची को उसे सौंप दे। उसने अनजान महिला पर भरोसा करके बच्ची दे दी। तभी 35 वर्षीय महिला उसकी एक दिन की भतीजी का अपहरण करके ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई से एक दिन की बच्ची के अपहरण की घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पीजीआई व आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए। सीसीटीवी में महिला बच्ची को लेकर जाती साफ दिखाई दी। पुलिस ने उसका फोटो वायरल किया।


इसके चलते सोनीपत स्थित सिक्का कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार अपने एरिया में सीसीटीवी की जांच करते समय दिल्ली कैंप में महिला को पकड़ लिया। अदालत ने मंगलवार को आरोपी महिला महक उर्फ ममता को बच्ची के अपहरण का दोषी करार दिया। वीरवार को उसे सजा सुनाते हुए काटी गई जेल को ही सजा मान कर अंडर गोन कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed