फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body of mother and son found in farn in Rohtak

Rohtak: बलियाना में खेत में मिला मां-बेटे का शव, सल्फास निगलकर दी जान, बेटी पर केस दर्ज

Fri, 25 Nov 2022 12:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 25 Nov 2022 12:13 PM IST
सार

कनाडा से दो दिन पहले लौटे बेटे ने मां के साथ सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मामा का आरोप है कि लव मैरिज कर चुकी बेटी से तंग आकर यह कदम उठाया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

Dead body of mother and son found in farn in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में कनाडा से दो दिन पहले लौटे बलियाना गांव के युवक प्रशांत (26) व उसकी मां राजबाला (55) ने गुरुवार रात सल्फास खाकर जान दे दी। युवक का शव गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में बने कोटड़े (कमरे) के बाहर व मां का शव अंदर पड़ा मिला। युवक के मामा के बयान पर पुलिस ने पांच साल पहले लव मैरिज कर चुकी बहन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया है। 

 

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह आठ बजे सूचना मिली कि बलियाना गांव निवासी प्रशांत व उसकी मां के शव खेत में पड़े हुए हैं। आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर एफएसएल टीम से जांच करवाई गई। प्रशांत का शव कमरे से बाहर पड़ा था। मुंह पर पराली पड़ी थी। जबकि मां का शव अंदर कमरे में था। पास में सल्फास की तीन डिब्बी खाली पड़ी थी।

 

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गहराई से जांच पड़ताल के बाद एफएसएल टीम ने माना कि दोनों ने आत्महत्या की है, हत्या की संभावना घटनास्थल पर मौजूद तथ्यों के आधार पर नहीं लग रही है। शवों को पीजीआई के डेड हाउस ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। 

विज्ञापन


एक साल पहले प्रशांत पढ़ने के लिए कनाडा गया था
ग्रामीणों ने बताया कि प्रशांत के पिता सुनील की 10 साल पहले मौत हो चुकी है, जबकि उसकी बहन शादीशुदा है। 12वीं करने के बाद एक साल पहले वह पढ़ने के लिए कनाडा गया था। दो दिन पहले तत्काल में हवाई जहाज की टिकट कटवाकर गांव पहुंचा। प्रशांत के पास पांच एकड़ जमीन है, जो गांव से एक किलोमीटर दूर भालौठ गांव की तरफ माइनर के पास है। अब ऐसा क्या हुआ कि दोनों मां-बेटे ने खेत में जाकर जान दे दी। गांव में उनकी किसी से रंजिश भी नहीं है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि प्रशांत अचानक कनाडा से घर क्यों आया। दोनों मां-बेटा खेत में कब गए या उनको कोई लेकर गया है। क्योंकि परिवार खेतीबाड़ी खुद नहीं करता, जमीन ठेके पर दे रखी है। इतना ही नहीं, प्रशांत का मोबाइल भी गायब है। 
 

थाने के बाहर शव रखकर बोला मामा- भांजी के खिलाफ केस दर्ज करो
पोस्टमार्टम के बाद मृतक प्रशांत का मामा संसार व अन्य ग्रामीण शव सीधे बलियाना गांव न ले जाकर आईएमटी थाने के बाहर ले गए। साथ ही लिखित में शिकायत दी कि भांजी रश्मि से तंग आकर प्रशांत व उसकी मां राजबाला ने जान दी है। पुलिस को आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज करना पड़ा।

‘भांजी मां व भाई को करती थी तंग’
उधर, सुनारिया गांव निवासी संसार सिंह ने आईएमटी थाने में लिखित शिकायत दी है कि उसकी बहन राजबाला की शादी बलियाना गांव निवासी सुनील के साथ हुई थी। करीब 10 साल पहले सुनील की मौत हो गई थी। राजबाला की बड़ी लड़की रश्मि ने पांच साल पहले गुरुग्राम जिले के गांव कन्हई निवासी वरुण के साथ घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। इसके कारण बहन राजबाला व रश्मि के बीच मनमुटाव चल रहा था। वह अपनी मां व भाई को प्रताड़ित करती थी। इस कारण दोनों ने आत्महत्या की है। पुलिस ने रश्मि के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पड़ोस से मांगी थी स्कूटी 
ग्रामीणों ने बताया कि प्रशांत ने आने के बाद पड़ोस से स्कूटी मांगी थी। मां ने कहा था कि प्रशांत को रिश्तेदारियों में जाना है। पड़ोसियों ने भी स्कूटी दे दी थी। पता नहीं था कि यूं घटना हो जाएगी।



प्रारंभिक जांच में मां-बेटे की मौत आत्महत्या लग रही है। मृतका राजबाला के भाई संसार सिंह ने अपनी भांजी पर आरोप लगाया है कि वह अपनी मां व भाई को लव मैरिज के बाद से प्रताड़ित करती रहती थी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्रॉपर्टी के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है। सही तौर पर गहराई से जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा। - उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed