{"_id":"6396bcd22fada13468021195","slug":"dead-body-of-man-found-hanging-from-electricity-poll-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: बिजली के दो खंभों के बीच लटका मिला मिस्त्री का शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: बिजली के दो खंभों के बीच लटका मिला मिस्त्री का शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 12 Dec 2022 11:02 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:02 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक सुबह सात बजे सूचना मिली कि सड़क किनारे दो खंभों के बीच एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ है। फंदा लाल रंग के परने का बनाया गया है। सूचना पाकर नजदीक आईएमटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
आईएमटी थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के सोनीपत रोड पर बोहर गांव के नजदीक एक टायर पंक्चर मिस्त्री का शव सोमवार सुबह बिजली के दो खंभों के बीच लोहे के एंगल से लटका मिला। मिस्त्री ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर शव लटकाया गया है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। आईएमटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सुबह सात बजे सूचना मिली कि सड़क किनारे दो खंभों के बीच एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ है। फंदा लाल रंग के परने का बनाया गया है। सूचना पाकर नजदीक आईएमटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया, लेकिन मृतक के शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं था। थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया में मामला सुसाइड का लग रहा है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।
26 दिन पहले दिल्ली रोड पर हुई थी टायर पंक्चर मिस्त्री की हत्या
इससे पहले दिल्ली रोड पर फौजी ढाबे के सामने टायर पंक्चर मिस्त्री बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी मोहम्मद सदाम (30) की सिर में ईंट मारकर हत्या की गई थी। अब तक वारदात का खुलासा नहीं हो सका है। यह केस भी आईएमटी थाने में ही दर्ज है।