फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead Body of Man found hanging from electricity Poll in Rohtak

Rohtak: बिजली के दो खंभों के बीच लटका मिला मिस्त्री का शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 12 Dec 2022 11:02 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 Dec 2022 11:02 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक सुबह सात बजे सूचना मिली कि सड़क किनारे दो खंभों के बीच एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ है। फंदा लाल रंग के परने का बनाया गया है। सूचना पाकर नजदीक आईएमटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन
Dead Body of Man found hanging from electricity Poll in Rohtak
आईएमटी थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के सोनीपत रोड पर बोहर गांव के नजदीक एक टायर पंक्चर मिस्त्री का शव सोमवार सुबह बिजली के दो खंभों के बीच लोहे के एंगल से लटका मिला। मिस्त्री ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर शव लटकाया गया है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। आईएमटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुबह सात बजे सूचना मिली कि सड़क किनारे दो खंभों के बीच एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ है। फंदा लाल रंग के परने का बनाया गया है। सूचना पाकर नजदीक आईएमटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया, लेकिन मृतक के शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं था। थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया में मामला सुसाइड का लग रहा है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन


26 दिन पहले दिल्ली रोड पर हुई थी टायर पंक्चर मिस्त्री की हत्या
इससे पहले दिल्ली रोड पर फौजी ढाबे के सामने टायर पंक्चर मिस्त्री बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी मोहम्मद सदाम (30) की सिर में ईंट मारकर हत्या की गई थी। अब तक वारदात का खुलासा नहीं हो सका है। यह केस भी आईएमटी थाने में ही दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed