{"_id":"6235a69d43177f45f748f62c","slug":"dead-body-of-a-missing-youth-found-in-a-pond-in-kharkada-village-of-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: होली के दिन लापता हुआ युवक, तालाब में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: होली के दिन लापता हुआ युवक, तालाब में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 19 Mar 2022 03:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 19 Mar 2022 03:17 PM IST
सार
युवक एक दिन पहले ससुराल गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक जिले के महम चौबीसी क्षेत्र के गांव खरकड़ा में होली के दिन लापता 26 वर्षीय साहिल का शव शनिवार को गांव के तालाब में मिला। परिजनों को जहां उसे जबरन तालाब में डूबाने की आशंका है, वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फिलहाल शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक खरकड़ा गांव निवासी साहिल खेतीबाड़ी का कार्य करता था। होली के दिन वह लापता हो गया था। उसकी बाइक गांव के तालाब के पास दीवार के पास मिली थी। परिजन उसे तभी से तलाश कर रहे थे। शनिवार को शव उतराता मिला। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
इसके बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया ने शव की जांच पड़ताल की, लेकिन शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। हालांकि पिता ने हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया। साहिल का एक बेटा व एक बेटी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी संजय का कहना है कि मृतक के पिता ने हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया है। अभी किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकता है।