फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two Man of Punjab Murdered in Rohtak, Bodies found on Rohtak Jind Railway Track

Rohtak News: पंजाब के दो सगे भाइयों की लूट के बाद हत्या, जींद-रोहतक रेलवे लाइन पर फेंके शव

Sat, 24 Dec 2022 02:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Dec 2022 02:56 PM IST
सार

मृतक सुखविंद्र (37) व सतेंद्र (30) होशियारपुर जिले की तहसील मुकेरिया गांव देपुर के रहने वाले थे। आठ साल से रोहतक में रह रहे थे। श्यामलाल मार्केट में किराये पर हाईवा क्रेन सर्विस के लिए कार्यालय खोल रखा था।

विज्ञापन
Two Man of Punjab Murdered in Rohtak, Bodies found on Rohtak Jind Railway Track
सतेंद्र (30) व सुखविंद्र (37) के फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर के हिसार रोड पर हाइड्रा क्रेन सर्विस संचालक दो सगे भाइयों की शुक्रवार की रात अज्ञात युवकों ने क्रेन लूटने के बाद हत्या कर दी। साथ ही दोनों के शव सिंहपुरा गांव के नजदीक रोहतक-जींद रेलवे लाइन पर फेंक दिए। ताकि दोहरे हत्याकांड को हादसा बनाया जा सके।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान पंजाब स्थित होशियारपुर जिले की तहसील मुकेरिया गांव देपुर निवासी सुखविंद्र (37) व सतेंद्र (30) के रूप में हुई है। जीआरपी ने मृतकों के पिता गिरधारी लाल के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जीआरपी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस की मदद मांगी है। 
विज्ञापन


पंजाब निवासी गिरधारी लाल ने रेलवे पुलिस को बताया कि वह फौज से मेजर सूबेदार के पद से रिटायर हैं। उनका बेटा सुखविंदर व सतेंद्र आठ साल से रोहतक में रह रहे थे। साथ ही फरवरी 2022 में एक हाइड्रा क्रेन खरीदी थी। बड़ा बेटा क्रेन चलाता था, जबकि छोटा हेल्पर के तौर पर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही श्यामलाल मार्केट में किराये पर कार्यालय खोल रखा है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे सुखविंद्र के पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि जींद रोड के नजदीक बाईपास पर सड़क किनारे ट्रक पलट गया है। उसे निकलवाना है। सुखविंद्र ने 4 हजार रुपये मांगे, लेकिन साढ़े 3 हजार में बात तय होने के बाद दोनों भाई क्रेन लेकर चले गए। 

रात 10 से 12 बजे के बीच हुई हत्या, घसीट कर फेंके ट्रैक पर शव
रात करीब 12 बजे ट्रैकमैन ने जीआरपी को सूचना दी कि जींद-रोहतक रेलवे लाइन पर हिसार-जींद रोड को मिलाने वाले आउटर बाईपास के पुल के नीचे एक शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची। एक शव को कब्जे में लिया, तभी थोड़ी दूरी पर दूसरा शव मिला। इतना ही नहीं, घटनास्थल पर हाइड्रा क्रेन के टायरों के निशान मिले।

रेलवे पुलिस ने हाइड्रा क्रेन की जानकारी जुटाई। पता चला कि पंजाब के दो युवक हिसार रोड पर क्रेन चलाते हैं। शनिवार सुबह जीआरपी गिरधारी लाल के घर पहुंची। गिरधारी लाल ने बताया कि उसके दोनों बेटे रात को आठ बजे क्रेन लेकर गए थे, लेकिन अब तक नहीं लौटे। उनके फोन भी बंद आ रहे हैं। आखिरी बार उसकी रात 10 बजे छोटे बेटे सतेंद्र से फोन पर बात हुई थी, जिसने कहा था कि वे जल्दी आ रहे हैं। इससे साफ है कि दोनों की हत्या रात को 10 से 12 बजे के बीच हुई है। शवों की एफएसएल टीम ने जांच की तो घसीटने के निशान मिले। 

अंडमान एक्सप्रेस या साबरमती ट्रेन के नीचे आने से कुचले गए शव
सुखविंद्र व सतेंद्र के शवों को हत्या के बाद जलाने की कोशिश की गई। कामयाबी न मिलने पर शवों को ट्रैक के ऊपर इस तरह रखा हुआ था कि दोनों के सिर कुचले जाएं। ताकि शिनाख्त न हो सके। दोनों के हाथ व पैर कटे हुए थे। रात को 10 से 12 बजे के बीच अंडमान एक्सप्रेस व साबरमती एक्सप्रेस ट्रैक से गुजरती है। ऐसे में अनुमान है कि ट्रेन के नीचे आने से दोनों के शव कुचले गए हैं। 
खुद को अकेला महसूस कर रहा  
दो बेटों की हत्या के बाद से 61 वर्षीय गिरधारी लाल ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत पहले हो चुकी है। बड़े बेटे सुखविंद्र की शादी हो चुकी है, लेकिन छोटा बेटा सतेंद्र अभी अविवाहित था। सेना से रिटायर होने के बाद वह पंजाब में ही रहता है। कभी-कभार रोहतक आता था। अब 16 दिसंबर को रोहतक आया था। उसे क्या पता था उसके दोनों बेटों की यूं हत्या कर दी जाएगी। देश की सीमा पर दुश्मन से मजबूती से लड़ा, लेकिन अब खुद को अकेला महसूस कर रहा हूं। दो माह पहले ही उसने बाईपास सर्जरी करवाई थी। 

पिता की मान लेते तो बच जाती जान
गिरधारी लाल ने बताया कि पहले फोन आया, तब बड़े बेटे सुखविंद्र ने 4 हजार रुपये ट्रक क्रेन से उठाने के मांगे थे। जबकि दूसरी तरफ से कॉल करने वाला युवक साढ़े 3 हजार दे रहा था। उसने बेटे को कहा था कि अब रात को कहां जाओगे। दोबारा फिर कॉल आ गई। फिर दोनों बेटे क्रेन लेकर चले गए। अगर नहीं जाते तो उनकी जान बच जाती। 

मोबाइल आ रहे बंद, नंबर की आईडी खंगाल रही सीआईए
रेेलवे पुलिस के साथ-साथ रोहतक पुलिस की सीआईए टीम भी जांच पड़ताल में जुटी हैं। न केवल दोनों भाइयों के फोन बंद आ रहे हैं, बल्कि जिस नंबर से कॉल आई थी वह भी बंद आ रहा है। 


प्रारंभिक जांच में लूट के बाद हत्या की बात सामने आ रही है। क्योंकि मृतकों के परिजनों ने किसी तरह की रंजिश की बात से इन्कार किया है। दूसरा हाइड्रा क्रेन भी नहीं मिली है। पुलिस ने लूट के बाद हत्या व सबूत मिटाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी गुरदयाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीमें छापामार कार्रवाई कर रही है। -इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed