आंदोलन के उपद्रवियों का होगा डाटा तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण की आड़ में हजारों परिवारों की रोजी रोटी को बर्बाद कर चुके उपद्रवियों पर ताउम्र उपद्रव का दाग लगा रहेगा। पुलिस प्रशासन की ओर से मामले में आरोपी सभी उपद्रवियों का रिकार्ड तैयार किया जा रहा है। जैसे-जैसे उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, उसकी सारी डिटेल पुलिस प्रशासन अपने पास तैयार कर रहा है।
रिपोर्ट तैयार होेने के बाद इसे पुलिस मुख्यालय में भी भेजा जाएगा। जब कभी भविष्य में कहीं उपद्रव होगा तो पुलिस तुरंत प्रभाव से रिकॉर्ड के आधार पर उपद्रवियों को समय रहते काबू कर सकेगी। महकमे ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। यह सारा काम एसपी शशांक आनंद की देखरेख में किया जा रहा है।
सरकारी नौकरी में हो सकती है परेशानी भविष्य में किसी अनहोनी से निपटने के लिए यह कवायद की जा रही है। भविष्य में कोई भी जांच एजेंसी फाइल में से उपद्रवियों की डिटेल हासिल कर सकेगी। रिकॉर्ड तैयार करने के लिए एक विशेष टीम भी गठित कर दी गई है। यह टीम रोजाना की गिरफ्तारी के हिसाब से रिकॉर्ड तैयार कर रही है।
इतना ही नहीं जिन उपद्रवियों को मामले में गिरफ्तार किया जाएगा उन्हें सरकारी नौकरी ज्वाइन करने में भी परेशानी हो सकती है।
प्रदेशस्तर पर बन रही लिस्ट उपद्रवियों की प्रेदशस्तर पर लिस्ट तैयार की जा रही है। इसके लिए सभी पुलिस थानों, चौकियाें और पुलिस के विशेष स्टाफ की तरफ से डिटेल दी जा रही है। हालांकि अभी तक अधिकतर उपद्रवी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
बता दें कि जाट आंदोलन में दौरान हुए नुकसान की अभी तक जिलेभर में 674 एफआईआर दर्ज की गई हैं।थानों में रोजाना 10 से 15 एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। पुलिस कर्मियों को शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी पर लगाया जा रहा है। करीब 150 उपद्रवियों को काबू किया गया है।
आगजनी, लूटपाट और तोड़फोड़ के 10 उपद्रवी गिरफ्तार जिला पुलिस ने आगजनी, लूटपाट और तोड़फोड़ करने वाले 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने पुलिस विभाग के पीओ इंचार्ज के बेटे अजय सहित अमृत कॉलोनी निवासी दीपक, राजेश और गांव फरमाना के मोनू को गिरफ्तार किया है।
इसी तरह पुलिस ने सलारा मोहल्ला निवासी राहुल, फूल, सुनील को पकड़ा। महम थाना पुलिस ने बलंभा निवासी पवन और रविंद्र उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया है। थाना कलानौर पुलिस ने वार्ड नंबर 2 के रमेश को गिरफ्तार किया है।
निश्चित तौर पर सभी उपद्रवियों का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। ताकि भविष्य में किसी भी अनहोनी से पहले ही निपटा जा सके। सभी उपद्रवियों की सूची भी तैयार करवाई जा रही है। शशांक आंनद एसपी रोहतक