{"_id":"648d2d0b188f122d020c1863","slug":"cyber-thugs-cheated-14-25-lakhs-in-rohtak-by-promising-to-close-overdraft-limit-of-loan-from-businessman-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: काठमंडी के व्यापारी से लोन की ओवर ड्राफ्ट लिमिट बंद करने का दिया झांसा, साइबर ठगों ने 14.25 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: काठमंडी के व्यापारी से लोन की ओवर ड्राफ्ट लिमिट बंद करने का दिया झांसा, साइबर ठगों ने 14.25 लाख ठगे
Sat, 17 Jun 2023 09:18 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 17 Jun 2023 09:18 AM IST
सार
पंकज जिंदल ने दी शिकायत में बताया कि पिछले साल मई व जून माह में निजी कंपनी से 15 लाख रुपये की ओडी लिमिट बढ़वाई थी। इसी बीच पोडली शर्मा नाम के युवक का फोन आया। जिसने व्यापारी को अपने जाल में फंसाया और रुपये ठग लिये।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रोहतक में काठमंडी के कारोबारी को लोन की ओवर ड्राफ्ट लिमिट बंद करने का झांसा देकर फाइनेंस कंपनी का मैनेजर बनकर 14 लाख 25 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
निजी कंपनी का रिलेशनशिप मैनेजर बनकर जाल में फंसाया
पुलिस के मुताबिक काठमंडी निवासी पंकज जिंदल ने दी शिकायत में बताया कि उसने पिछले साल मई व जून माह में निजी कंपनी से 15 लाख रुपये की ओडी लिमिट बढ़वाई थी। इस संबंध में फाइनेंस कंपनी की तरफ से मोबाइल पर मैसेज भी आते रहते थे। 31 मई को उसके पास ओडी लिमिट की वार्षिक फीस 4 हजार 424 रुपये मांगी गई।
विज्ञापन
खाते से ट्रांसफर करवाए तीन अलग-अलग बैंकों में रुपये
आठ जून को उसके पास चार्ज कटने का मैसेज आया। इसी बीच पोडली शर्मा नाम के युवक का फोन आया। उसने खुद को कंपनी का रिलेशनशिप मैनेजर बताया। बोला, ओडी लिमिट बंद करके लोन खत्म करने का झांसा दिया। बोलो आपको, 5-5 लाख रुपये तीन अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करने पड़ेंगे। उसे बताए गए बैंकों के खातों में राशि भेज दी। बाद में उसे शक हुआ। इस तरह आरोपी ने उसके 14 लाख 25 हजारा रुपये ठगे हैं।
विज्ञापन
कन्हेली रोड की युवती को झांसा देकर 43 हजार रुपये ठगे
उधर, कन्हेली रोड निवासी अंजली मिश्रा ने शिकायत दी है कि उसके वाट्सअप नंबर पर वर्क फ्रॉम होम का संंदेश आया। उसे विश्वास करके सहमति दे दी। बताया गया कि उसे 50 रुपये प्रति डाटा समीक्षा मिलेंगे। इसके बाद उसे किसी न किसी बहाने पैसे मांगने लगे। इस तरह उसके 43 हजार रुपये ठग लिए। अब मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। इस संबंध में शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।