फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cyber crime in Rohtak: 42500 rupees withdrawn from account of girl by becoming a bank worker

Rohtak: बैंककर्मी बन युवती के खाते से निकाले 42500 रुपये, क्रेडिट कार्ड का बिल ठीक करने के नाम पर पूछा OTP

Wed, 11 Jan 2023 10:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 11 Jan 2023 10:52 AM IST
सार

साइबर ठग ने पहले क्रेडिट कार्ड से बिल ज्यादा बनाया फिर ठीक कराने के नाम ओटीपी पूछकर पैसे निकाल लिए।युवती का आरोप है कि जो अकाउंट डिटेल बैंक को दी थी, वहीं आरोपी के पास भी थी। शिवाजी कॉलोनी थाने में  केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Cyber crime in Rohtak: 42500 rupees withdrawn from account of girl by becoming a bank worker
Cyber attack - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर के आजाद नगर की एक युवती से ठग गिरोह ने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से साढ़े 42 हजार रुपये निकाल लिए। युवती क्रेडिट कार्ड से की गई पेमेंट की राशि ठीक कराना चाहती थी। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आजाद नगर निवासी ऋतु ने दी शिकायत में बताया कि बार-बार उसके पास बैंक से क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कॉल आ रही थी। आखिर में उसने कार्ड बनवा लिया। उसने वाहन इंशोरेंस की किस्त क्रेडिट कार्ड के माध्यम से की थी, क्योंकि किस्त में 2600 रुपये की राशि ज्यादा दिखाई गई थी। इसकी शिकायत उसने बैंक के टोल फ्री नंबर पर की।
विज्ञापन


उसे बताया गया कि बाद में आपसे बात की जाएगी। बाद में एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसके खाते की सारी डिटेल ली। इसके बाद एक ऐप आरबीएल माई कार्ड डाउनलोड करवाई। उसमें भी 2600 रुपये का अतिरिक्त बिल दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवक ने अन्य कर्मचारी से कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अतिरिक्त राशि कम कराने के नाम पर बात की। दो बार उससे ओटीपी पूछा गया। इसके बाद जब उसने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने का प्रयास किया तो राशि नहीं मिली। जांच करने पर साढ़े 42 हजार 500 की निकासी मिली। इस तरह किसी ने उसके साथ ठगी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed